Main Slideट्रेंडिगदेश

महासंग्राम 2019: कांग्रेस की रानीतिक सियासत में एंट्री के बाद ट्विटर पर सक्रिय हुईं प्रियंका गाँधी

सियासत में सक्रिय एंट्री के ठीक एक महीने बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा गांधी ट्विटर पर भी सक्रिय हो गई हैं। 11 फरवरी को लखनऊ में रोड शो से पहले प्रियंका ट्विटर से जुड़ी थी और गांधीनगर में कांग्रेस महासचिव के तौर पर पहला चुनावी भाषण देने के बाद मंगलवार रात उन्होंने पहला ट्वीट किया।

इसमें उन्होंने साबरमती का जिक्र करते हुए लिखा, यहां सत्य का बसेरा है। दूसरे ट्वीट में महात्मा गांधी की सूक्ति साझा की है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘मुझे हिंसा से आपत्ति उठाता हैं। जब लगता है कि इसमें कोई भलाई है, तो ऐसी भलाई अस्थाई होती है। लेकिन इससे होने वाली हानि स्थाई होती है।’

बुधवार सुबह साढ़े नौ बजे तक उनके ट्वीट को 46 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके थे और 14 हजार से ज्यादा बार री-ट्वीट किया गया।

Related Articles

Back to top button