Main Slideउत्तर प्रदेशट्रेंडिगप्रदेश

लखनऊ: ‘संपर्क फॉर समर्थन’ अभियान के तहत CM योगी मिले इन छह विभूतियों से

लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर भारतीय जनता पार्टी के व्यापक हो रहे ‘संपर्क फॉर समर्थन’ अभियान को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी धार दे रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज भाजपा के संपर्क फार समर्थन योजना के तहत लखनऊ में छह प्रबुद्धजनों से मिले। उन्होंने सभी को ‘साफ नीयत, सही विकास’ पुस्तिका भेंट की। इस मुलाकात के जरिये प्रबुद्ध वर्ग में भाजपा के संपर्क अभियान को योगी ने गति दी। उनके साथ कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक तथा आशुतोष टंडन ‘गोपाल जी’ भी थे। 

लखनऊ में आज मुख्यमंत्री सबसे पहले प्रख्यात हृदय रोग विशेषज्ञ पद्मश्री डॉ मंसूर हसन से उनके निवास प्राग नारायण रोड पर मिले। प्राग नारायण रोड के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। डॉ. मंसूर हसन से भेंट करने के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमको इंसानियत के लिए काम करना है। हमारी सरकार की प्राथमिकता गरीबों की मदद करना है। हमारे इस अभियान में आप शामिल होंगे तो काम को गति मिलेगी।  

सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के मशहूर कार्डियोलॉजिस्ट पद्मश्री डॉ. मंसूर हसन से मुलाकात की और केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के चार साल और प्रदेश की अपनी सरकार की उपलब्धियों को बताया। मुलाकात के बाद डॉ. मंसूर हसन ने कहा कि कोई सियासी बातचीत नहीं हुई। सिर्फ विकास और इंसानियत की बात हुई। मुलाकात के बाद डॉ. मंसूर हसन काफी खुश नजर आए और कहा बहुत अच्छी शुरुआत है।

डॉ. मंसूर हसन से भेंट करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कारगिल युद्ध में शहीद कैप्टन मनोज पाण्डेय के घर, गोमतीनगर पहुंचा। यहां पर उन्होंने परमवीर चक्र विजेता स्वर्गीय कैप्टन मनोज पाण्डेय के पिता गोपीनाथ पाण्डेय के साथ उनकी माता से भेंट की। सीएम योगी आदित्यनाथ सभी को केंद्र की नरेंद्र मोदी मोदी सरकार के चार तथा अपनी सरकार के एक वर्ष के कार्य की उपलब्धियों के बारे में जानकारी देने के साथ ही लोकसभा चुनाव 2019 में पार्टी के लिए समर्थन मांगा। मुख्यमंत्री शाहिद कैप्टन मनोज पांडेय के पिता गोपीनाथ पाण्डेय से कहा कि आप से मुलाकात तो कई कार्यक्रम में होती है, लेकिन आज मैंने खुद आपसे आपके ही घर पर मिलने के लिए नाम का चयन किया था।

उन्होंने घर में मनोज पाण्डेय स्मृति कक्ष की प्रशंसा की और परिवार के लोगों से मिले। उन्होंने घर में देव के साथ भव्या, तनु व संचित बच्चो से हालचाल पूछा। इसके बाद मुख्यमंत्री प्रसिद्ध रंगकर्मी राज बिसारिया के घर गोमतीनगर पहुंचे। यहां पर उन्होंने कहा कि यह हमारा संपर्क अभियान अपने लोगों से मिलने का है। पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने विशिष्ठ जनसंपर्क अभियान शुरू किया है। इसके तहत हम जिस भी शहर में जाते हैं वहां पर समाज को दिशा देने वाली पांच शख्सियत से भेंट करते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार भारत को विकास की नई राह पर ले जा रही है।

देश विकास की नई ऊंचाई को छू रहा है। सरकार की इन सभी उपलब्धियों की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने का काम हमारा है। इसी के तहत हम समाज को उचित नेतृत्व देने वाली विभूतियों से रोज ही मिल रहे हैं। समाज के नेतृत्वकर्ता यह प्रख्यात चिकित्सक, रंगकर्मी, शहीद के परिवारीजन, न्यायविद, शिक्षक तथा महान सैनिक भी सरकार की प्रगति के हर आयाम से परिचित हों, यह हमारा प्रयास है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज हम विशिष्टजन के साथ उनके परिवार के लोगों से मिले। इन सभी से संवाद के माध्यम से समाज को इसी तरह से दिशा देने की अपील भी की है। राज बिसरिया ने बताया कि नाट्य की काफी समस्याओं को लेकर मुख्यमत्री से बात हुई। अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को हम जानकारी देंगे। मुख्यमंत्री ने कहा अब सरकार की उपलब्धि हर खास और आम तक पहुंचाने का मौका है। जिसमें समाज के विशिष्ट लोगों का भी योगदान है।

उनसे भेंट करने के बाद रिटायर्ड न्यायाधीश एचएन तिलहरी के आवास जानकीपुरम में उनके भेंट की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसके बाद प्रसिद्द शिक्षाविद प्रो भूमित्र देव और रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल आरपी शाही के आवास पर जाकर उनसे मिले। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार तथा अपनी सरकार की उपलब्धियां के बारे में चर्चा की और समर्थन मांगा। संपर्क फॉर समर्थन के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रिटायर्ड न्यायाधीश एचएन तिलहरी से मुलाकात कर केंद्र सरकार की 4 साल की उपलब्धियों की संकलन पुस्तिका भेंट की।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने शक्तिनगर में शिक्षाविद प्रोफेसर भूमित्रि देव के घर जाकर उनसे भेंट की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस दौरान करीब 11 बजे तक प्रोफेसर भूमित्रि देव, शिक्षाविद से उनके आवास पर मुलाक़ात की। सीएम योगी प्रो0 भूमित्रि देवसे मिलने इंदिरा नगर पहुँचे। संपर्क फॉर समर्थन के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रोफेसर भूमित्रि देव से मुलाकात कर केंद्र सरकार की 4 साल की उपलब्धियों की संकलन पुस्तिका भेंट की। सीएम योगी ने भोमित्र देव के आवास पर उनके परिवार से भी मुलाकात की।

संपर्क फॉर समर्थन के तहत अपने आखिरी पड़ाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनरल आरपी शाही के आवास पहुंचे और उनसे मुलाक़ात की। इससे पहले सीएम योगी ने राजधानी की 5 अन्य शख्स‍ियतों से मुलाक़ात की और उन्हें केंद्र सरकार की 4 साल की उपलब्धियों की संकलन पुस्तिका भेंट की। सीएम योगी जनरल आरपी शाही से मुलाकात करने उनके आवास पहुंचे। केंद्र की मोदी सरकार के चार साल और अपने सरकार की उपलब्धियों को बताया।

आज के अपने इस अभियान के अंतिम पड़ाव पर मुख्यमंत्री ने बंगला बाजार कालोनी में लेफ्टिनेंट जनरल आरपी शाही से मुलाकात की।भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने मिशन 2019 के तहत ‘संपर्क फॉर समर्थन’ जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की है। इसके तहत देश के नामचीन हस्तियों से मुलाकात कर केंद्र सरकार की उपलब्धियों को बताते हुए समर्थन मांगा जा रहा है। लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त से भी इसी अभियान के तहत मुलाकात की थी। इससे पहले वह वाराणसी में जाकर भी वहां की प्रख्यात हस्तियों से मिले थे।

Related Articles

Back to top button