विदेश

इंडोनेशिया में फिर दहली धरती, 6.9 की तीव्रता के भूकंप में 5 की मौत

इंडोनेशिया में धरती हिलाने का दौर अब भी जारी है और एक के बाद एक आ रहे भूकंपों के चलते यहां जिंदगी खतरे में बनी हुई है। सोमवार को भी लोंबोक आइलैंड पर आए 6.9 की तीव्रता के भूकंप में अब तक 5 लोगों की मारे जाने की सूचना है वहीं कई घायल हुए हैं।

जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों में आए एक के बाद एक भूकंपों में से यह सबसे तेज भूकंप था। पहला भूकंप रविवार दोपहर को आया जिसकी रिक्टर स्कैल पर तीव्रात 6.3 थी। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार इसके बाद इलाके में भूस्खलन होने लगा और लोग घरों से निकलकर भागने लगे। इसके ठीक 12 घंटे बाद 6.9 की तीव्रता का भूकंप 5 आफ्टरशॉक्स के साथ आया।
स्थानीय डिजास्टर एजेंसी के प्रवक्ता के अनुसार भूकंप में 5 लोगों की मौत की सूचना है वहीं कई अन्य घायल हुए हैं। हम फिलहाल डेटा कलेक्शन कर रहे हैं उसके बाद ही वास्तविक संख्या की जानकारी मिल पाएगी। यह भूकंप लोंबोक के अलावा पड़ोसी आइलैंड सुंबावा में भी आए हैं।

Related Articles

Back to top button