बिहार

बिहार सरकार ने 3 IAS पदाधिकारियों का किया तबादला, अन्य को प्रभार सौंपा

पटना: बिहार सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के तीन पदाधिकारियों का आज तबादला करते हुए तीन अन्य को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार संसदीय कार्य विभाग के प्रधान सचिव के पद पर कार्यरत अरुण कुमार सिंह को राज्य सरकार ने विकास आयुक्त के पद पर तैनात किया गया है। अरूण को निगरानी विभाग के प्रधान सचिव और बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। 

पटना प्रमंडल आयुक्त के पद पर तैनात आनंद किशोर का तबादला बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष के पद पर किया गया है। आनंद किशोर की जगह रॉबर्ट ऑल चोंगथु पटना के नए आयुक्त होंगे। पर्यावरण एवं वन विभाग के प्रधान सचिव त्रिपुरारी शरण को जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। त्रिपुरारी इसके अलावा क्षेत्रीय विकास आयुक्त सह अध्यक्ष स्काडा के भी अतिरिक्त प्रभार में होंगे।

Related Articles

Back to top button