Main Slideदेशबड़ी खबर

आगरा : महिलाओं को दिया शिक्षक बनाने का ‘लालच’,ढाई करोड़ की ठगी कर हुए फरार

आगरा : महिलाओं से ठगी कर एक संस्था फरार हो गई।महिलाओं को शिक्षक बनाने के नाम पर 790 रुपये जमा कराए थे।करीब 32 हजार महिलाएं इस संस्था से जुड़ी थीं।

महिलाओं को जब कई महीनों तक नौकरी और पैसा नहीं मिला तब शिकायत करने पहुंची।लेकिन,संस्था का कोई पदाधिकारी नहीं मिला।जिसके बाद महिलाएं शिकायत के लिए थाना हरीपर्वत पहुंची।पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।फिलहाल कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।

थाना सिकंदरा क्षेत्र में सार्थक वेलफेयर सोसायटी ने आगरा में महिलाओं को अपनी संस्था से जोड़ा था।महिलाओं से 790 रुपये रजिस्ट्रेशन के नाम पर जमा कराए थे।इसके बाद उनसे कहा गया कि अपने साथ अन्य महिलाओं को जोड़ने पर उन्हें कमीशन दिया जाएगा।

महिलाओं ने अपने साथ अन्य महिलाओं को जोड़ा।करीब 32 हजार महिलायें इस संस्था से जुड़ गई।संस्था ने महिलाओं से कहा कि वे प्रशिक्षण देकर उन्हें शिक्षक बनाएंगे। लेकिन,महीनों तक महिलाओं को न तो नौकरी दी गई और न ही उन्हें रुपये दिए गए।

महिलाएं एकत्रित होकर थाना हरीपर्वत पहुंची और उन्होंने आरोप लगाए कि करीब ढाई करोड़ रुपये की ठगी कर संस्था फरार हो गई।पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button