Main Slideउत्तर प्रदेशबड़ी खबर

उत्तर प्रदेश:-पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग,आधा दर्जन लोगों की मौत,कई घायल

शानिवार(21 सितंबर) को एटा के मिरहची गांव में एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट ने आधा दर्जन लोगों की जान ले ली।हादसे में कई लोग घायल हो गए।पहले कहा जा रहा था कि हादसे में तीन लोगों की मौत हुई लेकिन खबर लिखे जाने तक स्थानीय मीडिया के मुताबिक 6 लोगों की जान जाने की पुष्टि की गई थी।विस्फोट इतना जबरदस्त था कि फैक्ट्री मलबे में तब्दील हो गई और आस पास के कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए।फैक्ट्री के मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है।हादसे को लेकर प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है।प्रशासन का अमला मलबे को हटाने की निगरानी भी कर रहा है।

पटाखा फैक्ट्री रिहायशी इलाके में चल रही थी।किसी मुन्नी देवी के नाम पर फैक्ट्री का लाइसेंस है।बताया जा रहे हैं कि दशहरा और दिवाली के पर्व नजदीक होने के कारण फैक्ट्री में आतिशबाजी बनाने का काम जोरों से चल रहा था।हादसा दिन के करीब 11 बजे हुआ।

बताया जा रहा है कि पहले एक धमाका सुनाई दिया और फिर एक के बाद एक 15-20 धमाकों के आवाज आई।स्थानीय लोगों का कहना है कि आतिशबाजी बनाने का काम ठेके पर चल रहा था तो धमाकों के वक्त फैक्ट्री में कुछ कामगारों मौजूद रहे होंगे।

आसपास के लोगों और स्थानीय मीडिया का कहना है कि अब भी कुछ शव मलबे के नीचे दबे होने की आशंका है।पटाखा फैक्ट्री में धमाकों की वजह से मंजर इतना खौफनाक बताया जा रहा है कि हादसे वाली जगह पर मानव अंग बिखरे देखे गए।फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बताया जा रहा है कि बिहार के पश्चिम चंपारण के एक गांव में भी शनिवार को पटाखा बनाने के दौरान धमाका होने का मामला दर्ज किया गया।जिले के हरदीपट्टी गांव में धमाके से एक युवती समेत कई मवेशियों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए।

Related Articles

Back to top button