उत्तर प्रदेश

इंदिरा गांधी की जयंती पर आज अमेठी को करोड़ों के तोहफे देंगी स्मृति ईरानी

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जन्मदिन पर आज कांग्रेस के गढ़ अमेठी को भारतीय जनता पार्टी की सरकार की मंत्री स्मृति ईरानी बड़े तोहफे देंगी। केंद्रीय वस्त्र मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी केंद्र व राज्य सरकार के आधा दर्जन मंत्रियों के साथ आज अमेठी आएंगे।]

लखनऊ एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी व विजय सांपला के साथ उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा व महेंद्र सिंह आज अमेठी पहुंचेंगे। स्मृति ईरानी भगवा ब्रिगेड के साथ करीब 12 बजे हेलीकॉप्टर से गौरीगंज के जवाहर नवोदय विद्यालय पहुंचेंगी। सभी यहां आयोजित कार्यक्रम में 1492 दिव्यांगों को कृत्रिम उपकरण का वितरण करेंगे। इसके साथ यहां पर 77 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद दोपहर दो बजे हेलीकॉप्टर से लखनऊ वापसी का कार्यक्रम है।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अपने इस दौरे में युवा तथा महिलाओं को जोडऩे पर जोर देंगी। निम्बोली प्रोजेक्ट से महिलाओं को जोड़कर वह रोजगार का मार्ग देंगी। वहीं चार आईटीआई का तोहफा देकर वह युवाओं तकनीकि शिक्षा का लाभ देने जा रही हैं।

कौहार के बाद दूसरा बड़ा आयोजन

फरवरी में गौरीगंज के कौहार में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के साथ भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, मुख्यमंत्री आदित्य नाथ, प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्र नाथ पहुंचकर एक जनसभा की थी। वहीं साल के अंत में भाजपा का यह दूसरा बड़ा आयोजन होने जा रहा है। 

Related Articles

Back to top button