बिहार

कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार राहुल गांधी पहुंचे रांची, किया जनता को संबोधित

 कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को झारखंड की राजधानी रांची पहुंचे थे. जहां उन्होंने एक रैली को संबोधित किया. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद से राहुल गांधी पहली बार झारखंड और रांची पहुंचे थे. राहुल गांधी दोपहर 2.30 बजे दिल्ली से सीधे रांची पहुंचे और वहां से रांची के मोरहाबादी मैदान में रैली में शामिल हुए.

राहुल गांधी ने रांची पहुंचने के बाद उनका कांग्रेस द्वारा भव्य स्वागत किया गया. राहुल गांधी मोरहाबादी मैदान जाने के क्रम में सबसे पहले भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. वहीं, वह रैली में जाने से पहले आदिवासी संगीत और लोगों के साथ डांस किया.

राहुल गांधी जब मंच पर पहुंचे तो लोगों ने उनका स्वागत किया. वहीं, कांग्रेस के मंच पर पूर्व मुख्यमंत्री और जेवीएम प्रमुख बाबूलाल मरांडी भी मौजूद थे. हालांकि इस रैली में जेएमएम के कार्यकारी अध्य7 हेमंत सोरेन शामिल नहीं हुए. उन्होंने इस बारे में पहले ही जानकारी दी थी कि वह राहुल गांधी के साथ मंच पर नहीं होंगे.

वहीं, राहुल गांधी की रैली को सफल बनाने के लिए कांग्रेस के कार्यकर्ता और नेता राजधानी में मार्च करते हुए मोरहाबादी मैदान पहुंचे. और मोरहाबादी मैदान में जेवीएम और जेएमएम कार्यकर्ता भी मौजूद थे.

राहुल गांधी के संबोधन से पहले बाबूलाल मरांडी ने रैली को संबोधित किया. जिसमें उन्होंने झारखंड के वर्तमान सरकार से लेकर केंद्र की सरकार पर जमकर बरसते हुए नजर आए.

वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी अपने संबोधन में केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने केंद्र सरकार के कार्यकाल को फेल बताया. वहीं, उन्होंने राफेल मुद्दे पर भी केंद्र सरकार को घेरने की कोशिश की.

राहुल गांधी को लेकर कयास लगाया जा रहा था कि शनिवार को वह रांची पहुंच रहे हैं. इसलिए वह निश्चित तौर पर आरजेडी प्रमुख लालू यादव से मिलने के लिए रांची रिम्स जा सकते हैं. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. राहुल गांधी ने लालू यादव से मुलाकात नहीं की. वहीं, शनिवार को राहुल गांधी से मिलने बीजेपी के बागी नेता शत्रुघ्न सिन्हा रिम्स पहुंचे थे. जिन्होंने राहुल गांधी को रांची पहुंचने पर धन्यवाद दिया. वहीं, उन्होंने ने भी राहुल गांधी से मुलाकात करने की बात को नकार दिया.

Related Articles

Back to top button