दिल्ली एनसीआर

दिल्ली से सटे गुरुग्राम के टोल प्‍लाजा पर महिला ने किया हाइवोल्‍टेज हंगामा

गुरुग्राम के एक टोल प्‍लाजा पर महिला की दबंगई सामने आई है। यह विवाद टोल टैक्‍स को लेकर हुआ था। बाद में विवाद बढ़ने पर महिला मारपीट पर उतर गई। महिला जिस गाड़ी से यात्रा कर रही थी वह हरियाणा की थी। मिली जानकारी के अनुसार, यह विवाद गुरुग्राम के खेड़कीदौला टोल प्‍लाजा पर हुआ था।

महिला एचआर 19एफ 1919 नंबर की गाड़ी से टोल टैक्‍स बिना िदए हुए पार करने की कोशिश कर रही थी। उसे टोल के लिए रोके जाने पर विवाद बढ़ गया और महिला ने उतर कर वहां मौजूद महिला कर्मी से मारपीट करने लगी। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।

मारपीट के दौरान किसी ने पुलिस को फोन कर सूचना दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। टोल प्रबंधन ने इस पूरे घटनाक्रम की पुलिस में शिकायत दर्ज करायी है।

Related Articles

Back to top button