उत्तराखंड

नगर पालिका नई टिहरी सीट पर अध्यक्ष का चुनाव हारने के बाद पूर्व प्रमुख बेबी असवाल ने संघ और पार्टी पर भीतरघात का आरोप लगाया

नगर पालिका नई टिहरी सीट पर अध्यक्ष का चुनाव हारने के बाद पूर्व प्रमुख बेबी असवाल ने आरएसएस विभाग प्रचारक और नई टिहरी मंडल भाजपा के पदाधिकारियों पर पार्टी के खिलाफ काम कर उन्हें हराने का आरोप लगाया है। बेबी असवाल ने कहा कि उन्होंने इसकी रिपोर्ट हाइकमान को दे दी है और वह ऐसे भीतरघातियों के निष्कासन की मांग करती हैं।

नई टिहरी पालिका सीट पर भाजपा की प्रत्याशी बेबी असवाल ने करारी हार के बाद सीधा आरोप संघ के विभाग प्रचारक नरेंद्रजी और नई टिहरी मंडल भाजपा के पदाधिकारियों पर लगाया है। जाखणीधार की पूर्व प्रमुख बेबी असवाल ने अपने घर में पत्रकारों से वार्ता में कहा कि भाजपा ने उन्हें टिकट दिया तभी वह चुनाव में उतरी, लेकिन चुनाव में संघ के विभाग प्रचारक नरेंद्रजी और मंडल पदाधिकारियों ने उनके खिलाफ काम किया और दूसरे प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे। जिस कारण भाजपा की हार हुई है। मुझे जनता ने नहीं, बल्‍कि संघ और भाजपा ने हराया है। इसकी शिकायत हाइकमान से कर दी गई है।

Related Articles

Back to top button