Main Slideखबर 50ट्रेंडिगदेशबड़ी खबर

पाकिस्तानी एक्टर को मिला अवॉर्ड तो फूटा सितारों का गुस्सा, दे रहे धमकी

पाकिस्तानी फिल्म इंडस्ट्री इस समय महिला विमर्श के इर्द-गिर्द घूम रही है। ताजा मामला जुड़ा हुआ है पाकिस्तानी एक्टर फिरोज खान से। पाकिस्तान में इन दिनों यह सवाल उठ रहा है कि महिलाओं के साथ मारपीट करने वाले एक्टर को क्या अवॉर्ड दिया जाना सही है। दरअसल पाकिस्तान के एक्टर फिरोज खान को लक्स स्टाइल अवॉर्ड मिलने पर कई पाकिस्तानी सेलेब्स नाराज हैं और अपना अवॉर्ड लौटाने करने की बात कर रहे हैं।हाल ही में फिरोज खान को 21वें लक्स स्टाइल अवॉर्ड्स में बेस्ट एक्टर (व्यूअर्स चॉइस) अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। एक्टर को यह अवॉर्ड सुपर हीट शो “खुदा और मोहब्बत 3” के लिए दिया गया है। इस शो की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यह पाकिस्तानी शो पाकिस्तान के साथ-साथ भारत में भी खूब पसंद किया जाता है। दर्शकों के बीच यह शो खूब सराहा जाता है। इसी शो के लिए फिरोज को अवॉर्ड दिया गया। हालांकि फिरोज खुद यह अवॉर्ड लेने नहीं पहुंचे थे। अवार्ड मिलने के बाद फिरोज को आशा रही होगी कि उन्हें तारीफें मिलेंगी पर तारीफ के बजाय उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है और जमकर आलोचना हो रही है।

Related Articles

Back to top button