Main SlideUncategorizedउत्तर प्रदेशउत्तराखंडखबर 50जम्मू कश्मीरट्रेंडिगदिल्ली एनसीआरदेशप्रदेशबिहारबड़ी खबरमध्य प्रदेशविदेशवीडियोसाहित्य

बजट से पहले सस्ता हुआ सोना, जानें 10 ग्राम का नया भाव

नई दिल्ली। 5 जुलाई को देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश करेंगी। बजट पेश होने से ठीक एक दिन पहले सोने की कीमत में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार को सोना 170 रुपए गिरकर 34210 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। कमजोर वैश्विक रुख के साथ स्थानीय ज्वैलर्स की ओर से कमजोर मांग के चलते दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 170 रुपए की गिरावट के साथ 34,210 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

सोने की कीमत में गिरावट सोने के साथ-साथ चांदी में भी गिरावट दर्ज की गई। चांदी में आज 70 रुपए की गिरावट आई और वो 38,580 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। वैश्विक स्तर पर सोने में गिरावट जारी रही। न्यूयार्क में सोना गिरावट के साथ 1,413.46 डॉलर प्रति औंस और चांदी 15.26 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

दिल्ली सर्राफा बाजार का हाल वहीं दिल्ली सर्राफा बाजर में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 34210 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया तो वहीं 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 34,040 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। जबकि गिन्नी का भाव 26,800 रुपए प्रति आठ ग्राम पर स्थिर रहा। चांदी की कीमत की बात करें तो चांदी कीमत 70 रुपए टूटकर 38,580 रुपए किलोग्राम पर पहुंच गया, वहीं चांदी सिक्का लिवाल 80,000 रुपए और बिकवाल 81,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर स्थिर रहा है।

बुधवार को कीमत में हुई थी सुधार बुधवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 260 रुपए चमका। सोने में हुई इस बढ़ोतरी के बाद सोना 34380 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत में 150 रुपए की तेजी देखने को मिली। चांदी 150 रुपए बढ़कर 38650 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

Related Articles

Back to top button