विदेश

ब्राजील : खदान के पास बांध के ढह जाने से मची तबाही, 50 की मौत सैकड़ों लापता

शहर में एक खदान के पास स्थित बांध के ढह जाने से मची तबाही में 50 लोगों की मौत हो गई और करीब 300 लोग लापता हैं। इनमें से कई लोगों के मारे जाने की आशंका है। ब्राजील के मिनास गेरेस राज्य में बेलो होरिजोंटो शहर के पास वेल खदान में शुक्रवार को यह आपदा आई। बांध ढहने से समूचे इलाके में गाद से भरी बाढ़ आ गई और ब्रुमाडिनो शहर के आस-पास के खेत इसकी जद में आ गए।

 

ऐसे हुआ दर्दनाक हादसा 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को कई हेलीकॉप्टरों को बचाव कार्य में लगाया गया क्योंकि बांध ढहने से निकला गाद इमारतों में भर गया है। राज्य के दमकल सेवा के अधिकारी कर्नल ने पत्रकारों से कहा, ‘‘हमें अब भी लोगों के जीवित बचे होने की उम्मीद है।’’ अब तक प्राप्त आंकड़े के अनुसार 300 लोग लापता हैं।

एक सूची से प्राप्त जानकारी के अनुसार ये सभी खदान कर्मचारी हैं। अब तक 40 लोगों के मरने की खबर है और 175 लोगों को जीवित बचाया गया है, जिनमें से 25 अस्पताल में भर्ती हैं। ब्राजील के राष्ट्रपति ने आपदाग्रस्त इलाके का दौरा किया। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘ऐसे मार्मिक दृश्यों को देखकर भावुक हुए बगैर नहीं रहा सकता।’’

Related Articles

Back to top button