मध्य प्रदेशवीडियो

भगवान महाकाल के दर पर मुख्यमंत्री कमलनाथ, पत्नी के साथ की पूजा

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने नए साल के पहले दिन उज्जैन में भगवान महाकाल के दर्शन किए। उनके साथ पत्नी भी मौजूद थीं। दोनों ने बाबा महाकाल का पंचामृत से अभिषेक किया। इससे पहले मुख्यमंत्री कमलनाथ नरसिंह घाट पर मौजूद अस्थायी हैलीपेड पर उतरे। वहां से सीधे कार में सवार होकर वो बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचे। मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार उज्जैन पहुंचे मुख्यमंत्री का अस्थायी हैलीपेड पर बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। वो तकरीबन एक घंटे तक मंदिर में रुके।

Embedded video

इससे पहले चुनाव प्रचार के दौरान भी मुख्यमंत्री कमलनाथ बाबा महाकाल के दर पर पहुंचे थे और कांग्रेस पार्टी की जीत के लिए पूजा की थी। इतना ही नहीं उन्होंने एक चिठ्ठी भी भगवान महाकाल को अर्पित की थी। प्रदेश में सरकार बनने के बाद आज वो दोबारा बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे।

Related Articles

Back to top button