उत्तराखंड

भाजपा का पांच निगमों पर कब्जा, दून में सुनील उनियाल गामा विजयी

देहरादून, राज्य ब्यूरो। सात नगर निगम समेत 84 नगर निकायों के लिए हुए चुनाव में अब तक घोषित 83 नतीजों में निकाय प्रमुखों के 34 पदों पर भाजपा ने कब्जा जमाया, जबकि 26 पर कांग्रेस और 23 पर निर्दलीयों ने जीत हासिल की। एक निकाय में बसपा ने जीत दर्ज की। नगर निगमों में महापौर के पदों पर देहरादून, ऋषिकेश, रुद्रपुर, काशीपुर व हल्द्वानी में भाजपा ने जीत दर्ज, जबकि कोटद्वार का पद कांग्रेस की झोली में गया। हरिद्वार में कांग्रेस विजयी हुई है। अलबत्ता, पार्षद, सभासद व सदस्य पदों के 1064 पदों में से 1022 के परिणाम घोषित हो चुके थे। इनमें निर्दलीयों ने 546, भाजपा ने 303, कांग्रेस ने 165, बसपा ने चार, आप ने दो और सपा व उक्रांद ने एक-एक पद पर जीत हासिल की है। 

निकाय चुनाव के लिए रविवार को हुए मतदान के बाद मतपेटियों में बंद प्रत्याशियों के भाग्य का पिटारा मंगलवार को 84 मतगणना स्थलों में मतगणना शुरू होने के साथ खुला। सुबह आठ बजे से 822 टेबलों में मतगणना प्रारंभ हुई और दोपहर से नतीजे भी आने शुरू हो गए। सबसे पहले छोटे निकायों के चुनाव परिणाम घोषित हुए। रुझान और नतीजे मिलने के साथ ही प्रत्याशियों व उनके समर्थकों और सियासी दलों के चेहरों का रंग भी पल-पल बदलता रहा।

नगर प्रमुख/अध्‍यक्ष का डैशबोर्ड

दल का नाम आगे जीते कुल
भाजपा 0 34 34
कांग्रेस 0 25 25
निर्दलीय 0 23 23
बसपा  0 01 01
अवशेष रुझान 0 0

सभासद/सदस्‍य का डैशबोर्ड

दल का नाम  आगे जीते कुल
निर्दलीय 04 547 551
भाजपा 19 306 325
कांग्रेस 14 165 179
बसपा 0 04 04
आप 0 02 02
सपा 0 01 01
उत्‍तराखंड क्रांति‍ दल 0 01 01
   अवशेष रुझान 0 01 01

सुबह करीब  आठ बजे बजे तक 84 में से 81 निकाय प्रमुखों के नतीजे घोषित किए जा चुके थे, जबकि शेष दो में मतगणना जारी है। नगर पालिका परिषदों व नगर पंचायतों में नतीजों की तस्वीर साफ हो गई है। केवल पोखरी नगर पंचायत का चुनाव रोका गया है। सात नगर निगमों में पांच पर तस्वीर साफ हुई है। नगर निगमों में महापौर पदों के लिए पहला नतीजा भाजपा के पक्ष में आया। ऋषिकेश नगर निगम में महापौर पर पद भाजपा की अनीता ममगाईं ने 26403 मत हासिल कर अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय वीना दीप शर्मा (15235) को पराजित किया। 

ये है निकायों की तस्वीर
नगर निगम जीते प्रत्‍याशी दल
देहरादून सुनील उनियाल गामा भाजपा 
हल्द्वानी  जोगेंद्र रौतेला  भाजपा
ऋषिकेश अनीता ममगाईं भाजपा
हरिद्वार  अनीता शर्मा   कांग्रेस
कोटद्वार हेमलता नेगी  कांग्रेस 
काशीपुर ऊषा चौधरी  भाजपा 
रुद्रपुर राजपाल    भाजपा

रुद्रपुर में भाजपा प्रत्याशी रामपाल (39882) ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के नंदलाल (34748) को हराया। काशीपुर में भाजपा प्रत्याशी उषा चौधरी (44193) ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस की मुक्ता सिंह (38721) को शिकस्त दी। हल्द्वानी में भाजपा प्रत्याशी जोगेंद्र रौतेला (64793) ने कांग्रेस के सुमित हृद्येश (53939) को हराया। 

नगर पालिका परिषद  जीते प्रत्‍याशी दल
विकासनगर शांति जुंवाठा भाजपा
मसूरी अनुज गुप्ता   निर्दलीय
हरबर्टपुर देवेंद्र बिष्ट कांग्रेस 
डोईवाला सुमित्रा मनवाल  कांग्रेस 
मंगलौर दिलशाद   निर्दलीय
लक्सर अमरीष गर्ग भाजपा
शिवालिकनगर राजीव शर्मा भाजपा
बाड़ाहाट (उत्तरकाशी) रमेश सेमवाल कांग्रेस
 बड़कोट  अनुपमा रावत  कांग्रेस
 चिन्यालीसौड़  बीना बिष्ट  निर्दलीय
 गोपेश्वर  सुरेंद्र लाल  कांग्रेस
 जोशीमठ  शैलेंद्र पंवार  कांग्रेस
 गौचर  अंजु बिष्ट  भाजपा
 कर्णप्रयाग  दमयंती रतूड़ी  भाजपा
 टिहरी  सीमा कृषाली  निर्दलीय
 चंबा  सुमना रमोला  कांग्रेस
 नरेंद्रनगर  आर. विक्रम सिंह  भाजपा
 देवप्रयाग  कृष्णकांत कोटियाल  निर्दलीय
 मुनिकीरेती ढालवाला  रोशन रतूड़ी  भाजपा
 रुदप्रयाग  गीता झिंकवाण  कांग्रेस
 पौड़ी  यशपाल बेनाम  भाजपा
 दुगड्डा  भावना चौहान  निर्दलीय
 पिथौरागढ़ राजेंद्र रावत   भाजपा
 धारचूला  राजेश्वरी देवी  भाजपा
 डीडीहाट  कमला चुफाल  भाजपा
 टनकपुर  विपिन वर्मा  निर्दलीय
 चंपावत  विजय वर्मा  कांग्रेस
 अल्मोड़ा  प्रकाश चंद्र जोशी  कांग्रेस
 रानीखेत चिन्यानौला  कल्पना  निर्दलीय
 बागेश्वर  सुरेश खेतवाल  निर्दलीय
 नैनीताल  सचिन नेगी  कांग्रेस
 भवाली  संजय वर्मा  भाजपा
 रामनगर  मो. अकरम  कांग्रेस
 जसपुर मुमताज बेगम  बसपा 
सितारगंगज   हरीश दुबे  निर्दलीय
 गदरपुर  गुलाम गास  निर्दलीय
 किच्छा दर्शन सिंह कोली  कांग्रेस 
 खटीमा सोनी राणा  कांग्रेस 
 महुआखेड़ागंज  नसीम बेगम  कांग्रेस

कोटद्वार में महापौर पद पर हेमलता नेगी (25347) ने जीत हासिल की। उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय विभा चौहान (23779) को पराजित किया। देहरादून नगर निगम अध्‍यक्ष पद पर भाजपा प्रत्‍याशी सुनील उनियाल गामा ने जीत दर्ज की। उन्‍हें 162516 मत पड़े। हरिद्वार नगर निगम मेयर पद कांग्रेस प्रत्‍याशी अनीता शर्मा विजयी हुई। उन्‍होंने भाजपा की अन्नु कक्कड़ से 3156 मतों से हराया । अनीता शर्मा हरिद्वार की पहली महिला मेयर बनी हैं। निकायों में पार्षद, सभासद व सदस्य के 1022 पदों के नतीजे घोषित किए जा चुके थे। इनमें निर्दलों का दबदबा रहा

Related Articles

Back to top button