Main SlideUncategorizedउत्तर प्रदेशउत्तराखंडखबर 50जम्मू कश्मीरट्रेंडिगदिल्ली एनसीआरदेशप्रदेशबिहारबड़ी खबरमध्य प्रदेशविदेशवीडियोसाहित्य

भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार लखनऊ पहुंचे जेपी नड्डा, हुआ जोरदार स्वागत

भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने के बाद पहली बार शुक्रवार को राजधानी पहुंचे जेपी नड्डा का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट से भाजपा मुख्यालय तक कई जगह तोरण द्वार बनाए गए। मंच से फूल बरसाया गया।

जेपी नड्डा शाम करीब पांच बजे चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पहुंचे। यहां पर राज्यपाल राम नाईक, मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य व डॉ. दिनेश शर्मा ने स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश सरकार के कई अन्य मंत्री व विधायक मौजूद रहे।

इसके बाद एयरपोर्ट से श्री नड्डा कार में बैठे। पीछे-पीछे वाहनों का काफिला एयरपोर्ट से चल पड़ा। उनका काफिला नहरिया चौराहा (अवध) पहुंचा। श्री नड्डा वाहन से उतरे। यहां महापौर संयुक्ता भाटिया, सिन्धी अकादमी के उपाध्यक्ष नानकचन्द लखमानी, पूर्व पार्षद हरसरन लाल गुप्ता, पूर्व पार्षद आनन्द सिंह ने पुष्प देकर अभिनन्दन किया। उनके साथ प्रतिमा तिवारी, मीना सिंह, मनोरमा देवी आदि मौजूद रहीं। पकरी पुल पर भाजपा के युवा कार्यकर्ता मयंक जोशी ने स्वागत किया। बंगलाबजार पुल पर पूर्व एमएलसी अरविंद त्रिपाठी गुड्डू व व्यापार प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। भाजपा की कैंट इकाई ने पुरानी जेल चौराहा पर पूर्व विधायक सुरेश चन्द्र तिवारी के साथ गाजे-बाजे के संग फूलों की वर्षा की। यहां पर कार्यकर्ताओं ने खूब डांस भी किया। एयरपोर्ट से लेकर प्रदेश पार्टी मुख्यालय तक श्री नड्डा का  करीब डेढ़ दर्जन स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

श्री नड्डा सभी जगह गाड़ी से उतर कर लोगों का अभिनन्दन और स्वागत स्वीकार करते रहे। पूरे रास्ते पर ढोल-नगाड़े बजते रहे। सभी मंत्रियों और पदाधिकारियों ने उनके स्वागत में अपनी-अपनी होर्डिँग्स लगा रखी थीं। इसके बाद श्री नड्डा काफिले के साथ भाजपा के प्रदेश मुख्यालय पर पहुंचे। यहां भी पार्टी पदाधिकारियों ने उनको गुलदस्ते देकर स्वागत किया। पार्टी मुख्यालय पर बने मंच पर भी उनका स्वागत किया गया।

Related Articles

Back to top button