उत्तराखंडप्रदेश

भारत-नेपाल के मध्य काली नदी में हुआ, अस्थाई पुल का निर्माण

विगत पांच माह से बंद व्यास मार्ग में नजंग में भारत नेपाल के मध्य काली नदी में अस्थाई पुल का निर्माण हो गया है।नेपाल में मार्ग खोला जा रहा है। व्यास घाटी के सात गावों के ग्रामीणों के माइग्रेशन के लिए भारत मे नजंग से लखनपुर के मध्य मार्ग बंद होंने से नेपाल के सहयोग से दो अस्थाई पुल बनाए जा रहे थे।

जिसमें लखनपुर में पुल बीते दिनों बन चुका है। अब नजंग में भी पुल बन गया है। ग्रामीण अब नजंग पुल से नेपाल में प्रवेश करेंगे साढ़े तीन किमी नेपाल में चलने के बाद लखनपुर पुल से भारत लौटेंगे। नेपाल में अभी लगभग डेढ़ किमी मार्ग खोला जा रहा है। मार्ग खुलते ही आवाजाही होने लगेगी

Related Articles

Back to top button