Main SlideUncategorizedउत्तर प्रदेशउत्तराखंडखबर 50जम्मू कश्मीरट्रेंडिगदिल्ली एनसीआरदेशप्रदेशबिहारबड़ी खबरमध्य प्रदेशविदेशवीडियो

मिशन चंद्रयान-2 : लखनऊ की ‘रितु’ ने बढ़ाया मान

मिशन चन्द्रयान-2 के वैज्ञानिकों में लखनऊ की रितु करिधाल श्रीवास्तव भी शामिल हैं। शहर की यह बेटी मिशन की डायरेक्टर हैं। इससे राजधानी के वैज्ञानिक भी उत्साह से लबरेज हैं।

 

सभी के लिए यह गर्व का क्षण है और मिशन की सफलता के लिए सबने रितु को शुभकामनाएं दी हैं। राजाजीपुरम में रितु के भाई का परिवार रहता है। मिली जानकारी के अनुसार रितु ने 12वीं तक की पढ़ाई नवयुग कन्या इंटर कॉलेज से और स्नातक लखनऊ विश्वविद्यालय से किया है। इसके बाद उन्होंने गेट क्वालिफाई कर एयरो स्पेस इंजीनियरिंग में एमटेक किया। 1997 से रितु इसरो में काम कर रही हैं। 2007 में उन्हें इसरो के ‘यंग साइंटिस्ट अवॉर्ड’ से नवाजा गया।

 

 चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग : इंदिरागांधी नक्षत्रशाला के उप्र अमेच्योर एस्ट्रोनॉमर्स क्लब से जुड़े सदस्यों के मन में चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग व चंद्रमा की सतह पर उतरने को लेकर कई जिज्ञासाएं हैं। सदस्य उत्कर्ष व संकल्प मोहन के मन में सवाल है कि चंद्रमा की सतह पर उतरने वाले लैंडर व रोवर सबसे पहले कौन सी ऐसी तस्वीरें व जानकारी भेजेंगे, जिनसे चंद्रमा से जुड़े रहस्यों से पर्दा उठ सकेगा।

Related Articles

Back to top button