Main SlideUncategorizedउत्तर प्रदेशउत्तराखंडखबर 50जम्मू कश्मीरट्रेंडिगदिल्ली एनसीआरदेशप्रदेशबिहारबड़ी खबरमध्य प्रदेशविदेशवीडियोसाहित्य

मुंबई में भारी बारिश, उत्तर प्रदेश में जल्द बरसेंगे बादल

 

शुक्रवार की सुबह मुंबईवासियों की शुरुआत भारी बारिश हुई। सुबह-सुबह हुई बारिश से शहर का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। साथ ही भारी बारिश से शहर के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति बन गई। इसके अलावा देश के अन्य हिस्सों में बारिश की संभावना है। उत्तर प्रदेश में उमस भरी गर्मी से बेहाल लोगों को दो-तीन दिन में बारिश से राहत मिल सकती है।पिछले 24 घंटों के दौरान इलाहाबाद, वाराणसी, मुरादाबाद, मेरठ, गोरखपुर, फैजाबाद तथा आगरा मण्डलों में दिन का तापमान सामान्य से अधिक रहा। इस अवधि में इलाहाबाद राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 42.80 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से सात डिग्री ज्यादा था। इसके अलावा कानपुर में 41.80 डिग्री, झांसी में 41.1 डिग्री, बस्ती में 41 डिग्री, फुरसतगंज में 40.8 डिग्री और वाराणसी में 40 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। यह सामान्य से तीन से सात डिग्री अधिक था। अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने का अनुमान है।

Related Articles

Back to top button