Main Slideउत्तर प्रदेशदेशबड़ी खबर

यूपी- पुलिसवालों को देखते ही मंडप से फरार हो गया दूल्हा, जयमाला लिए दुल्हन करती रह गई इंतजार :-

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के एक गांव में शादी के दौरान अजीब वाकया हो गया। बाराती बैंड की धुन पर डांस कर रहे थे, लड़की वाले माला लेकर बारातियों का इंतजार कर रहे थे, इसी बीच दुल्हा गायब हो गया, दुल्हन इंतजार करती ही रह गई, दुल्हा नहीं आया। बताया जा रहा है कि दूल्हा पुलिस का वॉन्टेड था और बारात में पुलिसवालों को देखर वह मौके से भाग गया था। इसके बाद दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया।

बारात में दूल्हे ने की ऐसी गंदी हरकत, भड़की दुल्हन बोली- अब नहीं करूंगी  शादी | bride refused to marry drunk groom in uttar pradesh - Hindi Oneindia

दूल्हे के भागने के बाद काफी देर तक खोजबीन की गई लेकिन कुछ पता ना चल सका। दुल्हन के घरवालों ने बारात में आई गाड़ियों के टायर से हवा निकाल दी। हंगामा बढ़ता देख बहुत से बराती वहां से फरार हो गए। वहीं दुलहन के घरवालों ने दूल्हा के परिवार के लोगों को बंधक बना लिया। दूल्हे के भागने को लेकर काफी देर तक तू तू मैं मैं चलती रही।

दुलहन के घरवालों को पता चला कि कोरांव इलाके के एक हत्या में दूल्हा वांछित था। उसकी तलाश पुलिस को बहुत दिनों से थी। सटीक सूचना के बाद पुलिस जब वहां पहुंची तो दूल्हा पकड़े जाने के डर से वहां से पहले ही फरार हो गया। दूल्हे के आपराधिक इतिहास की जानकारी दुलहन के घरवालों को नहीं थी।

Related Articles

Back to top button