बड़ी खबर

लखनऊ में पुलिस हिरासत में प्रमुख सचिव CM पर घूस मांगने का आरोप लगाने वाला अभिषेक गुप्ता

प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री शशि प्रकाश गोयल पर 25 लाख रुपया घूस लेने का आरोप लगाने वाले युवक अभिषेक कुमार गुप्ता को आज पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उसके खिलाफ कल भाजपा के नेता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी।प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री शशि प्रकाश गोयल पर 25 लाख रुपया घूस लेने का आरोप लगाने वाले युवक अभिषेक कुमार गुप्ता को आज पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उसके खिलाफ कल भाजपा के नेता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी।  एसएसपी दीपक कुमार ने बताया कि अभिषेक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रमुख सचिव शशि प्रकाश गोयल की राज्यपाल से शिकायत करने वाले अभिषेक गुप्ता के खिलाफ भाजपा कार्यालय प्रभारी ने कल रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अभिषेक गुप्ता से पुलिस पूछताछ कर रही है। उसके खिलाफ भाजपा के नाम पर अधिकारियों को धमकाने के साथ ही धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।   लखनऊ के रहने वाले अभिषेक गुप्ता ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रमुख सचिव शशि प्रकाश गोयल पर 25 लाख की रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था। जिसके बाद कल रात को हजरतगंज थाने में भिषेक गुप्ता के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया गया था।   मुख्यमंत्री के विशेष सचिव सुभ्रांत शुक्ला ने 28 मई को भाजपा के प्रदेश मुख्यालय को सूचित किया था कि इंदिरा नगर निवासी अभिषेक गुप्ता भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन और अन्य पदाधिकारियों के नाम लेकर अनुचित कार्य कराने का दबाव बना रहा है।  भाजपा के प्रदेश कार्यालय प्रभारी भारत दीक्षित ने इसे पार्टी की छवि धूमिल करने वाली कार्रवाई बताया। उन्होंने एसएसपी को पत्र लिखकर कहा है कि अभिषेक गुप्ता न तो भाजपा कार्यकर्ता है ना कार्यालय में कार्यरत है। भारत दीक्षित ने पार्टी पदाधिकारियों के नाम का दुरुपयोग करने वाले गुप्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की थी।

एसएसपी दीपक कुमार ने बताया कि अभिषेक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रमुख सचिव शशि प्रकाश गोयल की राज्यपाल से शिकायत करने वाले अभिषेक गुप्ता के खिलाफ भाजपा कार्यालय प्रभारी ने कल रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अभिषेक गुप्ता से पुलिस पूछताछ कर रही है। उसके खिलाफ भाजपा के नाम पर अधिकारियों को धमकाने के साथ ही धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 

लखनऊ के रहने वाले अभिषेक गुप्ता ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रमुख सचिव शशि प्रकाश गोयल पर 25 लाख की रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था। जिसके बाद कल रात को हजरतगंज थाने में भिषेक गुप्ता के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया गया था। 

मुख्यमंत्री के विशेष सचिव सुभ्रांत शुक्ला ने 28 मई को भाजपा के प्रदेश मुख्यालय को सूचित किया था कि इंदिरा नगर निवासी अभिषेक गुप्ता भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन और अन्य पदाधिकारियों के नाम लेकर अनुचित कार्य कराने का दबाव बना रहा है।

भाजपा के प्रदेश कार्यालय प्रभारी भारत दीक्षित ने इसे पार्टी की छवि धूमिल करने वाली कार्रवाई बताया। उन्होंने एसएसपी को पत्र लिखकर कहा है कि अभिषेक गुप्ता न तो भाजपा कार्यकर्ता है ना कार्यालय में कार्यरत है। भारत दीक्षित ने पार्टी पदाधिकारियों के नाम का दुरुपयोग करने वाले गुप्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की थी।

Related Articles

Back to top button