बिहार

वृंदावन के एक होटल में बिहार के कुछ युवक-युवतियों ने पार्टी की और पार्टी में जमकर शराब पीकर फिर अश्लील डांस किया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने होटल में छापेमारी की और तीन दर्जन से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद निजी मुचलके पर छोड़ दिया। होटल मैनेजर ने घटना की थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी है।

जानकारी के मुताबिक शनिवार रात करीब साढ़े बारह बजे वृंदावन-छटीकरा मार्ग स्थित कृधा रेजीडेंसी होटल में बिहार की एक कंपनी ने पार्टी रूम बुक कराया। करीब आधा दर्जन लड़कियां और बिहार के विभिन्न इलाकों के रहने वाले 36 युवकों ने पार्टी की। तीर्थनगरी में प्रतिबंध के बावजूद जमकर शराब का दौर चला और उसके बाद अश्लील डांस होने लगा।

मथुरा सदर की डीएसपी प्रीति सिंह ने मीडिया को बताया कि पुलिस बल देर रात होटल पहुंचा इसमें महिला पुलिसकर्मी भी मौजूद थीं। उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मियों ने इन लोगों को अश्लील हरकत करते देखा जिसके बाद 36 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।

इन सबके खिलाफ आईपीसी की धारा 294 के तहत मामला दर्ज किया गया है। हालांकि बेल बॉंड के बाद इन्हें छोड़ दिया गया। पुलिस ने होटल के खिलाफ भी रिपोर्ट जिला प्रशासन को दी है क्योंकि उसे शराब सर्व करने का परमिट नहीं है।

शराब और पार्टी की सूचना पर सीओ सदर प्रीति सिंह पुलिस बल के साथ होटल पहुंची। पार्टी में शामिल सभी लड़कियों और लड़कों को हिरासत में लिया। पूछताछ की, जिसमें पता चला कि बिहार की कंपनी द्वारा किसी उत्पाद की लॉन्चिंग पार्टी आयोजित की गई थी। होटल के मैनेजर राजीव शांडिल्य ने पार्टी में शामिल बिहार के 36 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

वहीं होटल मैनेजर राजीव शांडिल्य का कहना है कि शनिवार को हमारे होटल का मीटिंग हॉल एक कंपनी ने अपने बिहार के डिस्ट्रीब्यूटर के साथ मीटिंग के लिए बुक कराया था, लेकिन मीटिंग के बाद बिट हॉल में होटल के नियमों के खिलाफ लड़कियों को बुलाकर डांस पार्टी की। अश्लीलता करते हुए शराब का सेवन करने लगे। 

Related Articles

Back to top button