Main Slideदेशबड़ी खबर

सपना चौधरी अपने पति के संग करवाचौथ की पूजा करते आयी नज़र :-

हरियाणवी क्वीन सपना चौधरी बीते अचानक ही मां बनने की खबर को लेकर काफी सुर्खियों में रही थीं। सपना ने पिछले महीने ही एक बेटे को जन्मदिन हैं। इस खबर के सामने आने के साथ ही सपना की शादी की खबर का भी खुलासा हुआ। सपना ने जनवरी में हरियाणवी सिंगर, राइटर और मॉडल वीर साहू से कोर्ट मैरिज किया था। वहीं सभी शादीशुदा महिलाओं की तरह उन्होंने भी करवा चौथ का त्योहार धूमधाम से मनाया। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में सपना पहली बार अपने पति वीर साहू के साथ नजर आईं।

सपना चौधरी ने इस तरह मनाया अपना पहला करवा चौथ, सोशल मीडिया पर वायरल हुई  तस्वीरें | After marriage Sapna Chaudhary celebrated her first Karva Chauth  pictures went viral on social media |

डांसर सपना चौधरी ने अपने पति वीर साहू के साथ शादी के बाद पहला करवा चौथ मनाया। सपना ने करवा चौथ के मौके पर अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र पहने नजर आ रही हैं। वहीं सपना लाल जोड़े में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।

फोटो शेयर करते हुए सपना चौधरी लिखती हैं, ‘हैप्पी करवा चौथ।’ इसके साथ ही सपना ने स्माइली इमोजी बनाई है। सपना की इन तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं इसके लाइक करने के साथ यूजर्स उन्हें एक साथ देखकर आशीर्वाद भी दे रहे हैं। अबतक इन तस्वीरों को ढेड लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। सपना की ये तस्वीरें इंटनेट पर धमाल मचा रही हैं।

सपना चौधरी की बात करें तो उन्होंने हरियाणवी के अलावा, भोजपुरी, पंजाबी और बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी काम किया है। उन्होंने बॉलीवुड में ‘दोस्ती के साइड इफेक्ट्स’ फिल्म से डेब्यू किया था। सपना चौधरी ने अपने करियर की शुरुआत हरियाणा के एक ऑर्केस्ट्रा टीम के साथ की थी। सपना ‘बिग बॉस 11’ का हिस्सा रह चुकी हैं। सपना चौधरी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन कई सामाजिक मुद्दों पर अपनी राय देती भी नजर आती हैं। इसके साथ ही वह सोशल मीडिया पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो भी शेयर करती है। उनकी लेटेस्ट तस्वीरों को उनके फैंस काफी पसंद करते हैं।

Related Articles

Back to top button