Main SlideUncategorizedउत्तर प्रदेशउत्तराखंडखबर 50जम्मू कश्मीरट्रेंडिगदिल्ली एनसीआरदेशप्रदेशबिहारबड़ी खबरमध्य प्रदेशविदेशवीडियो

सपा ने योगी और डीजीपी पर साधा निशाना, कहा- कुलदीप सेंगर के साथ इनका भी हटना जरूरी

लखनऊ. उन्नाव दुष्कर्म कांड में समाजवादी पार्टी ने एक बार फिर प्रदेश के मुखिया और यूपी पुलिस पर निशाना साधा है। सपा न कहा है कि कुलदीप सेंगर, सीएम योगी और डीजीपी ओ पी सिंह के हटे बिना उन्नाव की बिटिया को न्याय नहीं मिलेगा।

दरअसल दुष्कर्म पीड़िता किशोरी चाची मौसी और अपने वकील के साथ 28 जुलाई 2019 रविवार को रायबरेली जेल में बंद चाचा से मिलने जा रही थी। रास्ते में एक ट्रक ने किशोरी की कार में टक्कर मार दी। जिससे किशोरी और वकील गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि चाची और मौसी की मौत हो गई। इसके बाद से एक बार फिर उन्नाव कांड सुलग उठा है। इस मामले में कुलदीप सेंगर पर कार्रवाई करते हुए भाजपा ने निलंबन के बाद पार्टी से निष्कासित भी कर दिया है।

भाजपा ने कुलदीप को किया है पार्टी से निष्कासित

उन्नाव दुष्कर्म मामले में आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को भाजपा ने गुरुवार को पार्टी से निकाल दिया। कुलदीप उन्नाव जिले की बांगरमऊ विधानसभा सीट से विधायक हैं। फिलहाल, वह दुष्कर्म मामले में उत्तर प्रदेश की सीतापुर जेल में बंद है। उधर, रविवार को सड़क हादसे में जख्मी हुई पीड़िता और उसके वकील की हालत नाजुक बनी है। दोनों का इलाज लखनऊ के किंग जॉर्ज अस्पताल में चल रहा है। गुरुवार को डॉक्टरों ने बताया कि पीड़िता और वकील की हालत बेहद नाजुक है। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है।

Related Articles

Back to top button