Main Slideउत्तर प्रदेशप्रदेश

स्वामी प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर बोला बड़ा हमला

उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को पागल कहा है। मैनपुरी में एक कार्यक्रम के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य मीडिया को संबोधित कर रहे थे।

मैनपुरी में उत्तर प्रदेश के श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस जैसी बड़ी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष होने लायक नहीं हैं। कांग्रेस देश की बड़ी पार्टी है और इस पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी जैसा शख्स है, यह तो बेहद खेद का विषय है। उम्र के आधे से अधिक के पड़ाव पर पहुंच गए राहुल गांधी के अंदर अभी भी बचपना है। वह बीते कई दिन से प्रधानमंत्री को चोर कहते जा रहे हैं। प्रधानमंत्री का बड़प्पन देखिए कि वह उनके बयान पर कोई प्रतिक्रिया ही नहीं दे रहे हैं। इससे तो लगता है कि राहुल गांधी पागल हैं। वह कांग्रेस जैसी पार्टी के अध्यक्ष बनने के लायक नहीं हैं।

सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता में राहुल गांधी के पीएम को चोर कहने वाले बयान पर स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि राहुल गांधी अपनी बचकानी हरकतों के लिए प्रसिद्ध हैं। कांग्रेस के लिए चिंता का विषय है। राहुल गांधी के बयान से मोदी जी की सेहत व भाजपा पर कोई असर नहीं है।

मोदी जी राहुल की तरह पागल और बच्चे नहीं है। संसद चलती है तो राहुल गांधी संसद से गायब रहते हैं और जब कभी संसद में आते भी हैं तो आंख मारने जैसी घिनौनी हरकत करते हैं। प्रधानमंत्री की गोदी में बैठने की कोशिश करते हैं। राहुल गांधी बच्चे जैसे बयान दे रहे हैं, बच्चे जैसी हरकत कर रहे हैं।

स्वामी प्रसाद मौर्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तारीफ करते हुए कहा कि अमेरिका का राष्ट्रपति भी नरेंद्र मोदी का नाम लेकर चुनाव जीतता है। वह हर तरफ मोदी की योजनाओं की प्रशंसा करता है। जबकि विश्व के अधिकांश देश अमेरिका की प्रशंसा करते फिरते हैं। कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद ने कहा कि लोकसभा 2019 में भी भाजपा की लोकसभा चुनाव में बड़ी जीत होगी। 

Related Articles

Back to top button