प्रदेश

Eid Milad un nabi 2018 राष्ट्रपति और पीएम ने दी बधाई

आज पूरे देश में र्इद-ए-मीलाद-उन-नबी मनाया जा रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति कोविंद ने ट्वीट कर देशवासियों को बधाई देते हुए लिखा पैगम्‍बर के जन्‍मदिवस, मिलाद-उन-नबी के मुबारक अवसर पर सभी देशवासियों, विशेषकर भारत और विदेश में हमारे मुस्‍लिम भाइयों और बहनों को शुभकामनाएं। उन्होंने उर्दू में भी ट्वीट कर देशवासियों को बधाई दी।

वहीं देश के प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने मुबारकबाद देते हुए लिखा कि हम पैगंबर मुहम्मद साहब द्वारा दी गई शिक्षाओं को याद करते हैं और प्रार्थना करते हैं कि देश में चारों और भाईचारा, शांति और एकता बनी रहे।

बता दें कि र्इद-ए-मीलाद-उन-नबी इस्लाम धर्म का एक मुख्य त्योहार है। अरबी भाषा में इसका शाब्दिक अर्थ है ‘जन्म’ और ‘मौलिद-उन-नबी’ का तात्पर्य है ‘हजरत मुहम्मद साहब का जन्मदिन’। प्रतिवर्ष यह त्योहार 12 रबी अल-अव्वल को मनाया जाता है। इस्लाम के अनुयाइयों के लिए ये काफी बड़ा पर्व है। पैगंबर हजरत मोहम्मद के जन्म की खुशी में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी मनाते हैं। इस दिन रात भर प्रार्थनाएं चलती हैं। जुलूस निकाले जाते हैं।

सुन्नी मुसलमान इस दिन हजरत मोहम्मद के पवित्र वचनों पढ़ते हैं और याद करते हैं। वहीं, शिया मुसलमान मोहम्मद को अपना उत्तराधिकारी मानते हैं। हजरत मुहम्मद के जन्मदिन को ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के नाम से मनाया जाता है।

Related Articles

Back to top button