Main SlideUncategorizedउत्तर प्रदेशउत्तराखंडखबर 50जम्मू कश्मीरट्रेंडिगदिल्ली एनसीआरदेशप्रदेशबिहारबड़ी खबरमध्य प्रदेशविदेशवीडियोसाहित्य

Online Order करके मंगाया खाना, पैसे मांगने पर घुटने के बल बैठाकर पीटा

लखनऊ, राजधानी लखनऊ में दबंगों का बोलबाला है। बुधवार रात एक युवक ने आर्डर देकर जोमेटो से खाना मंगाया। वहीं जब बिल देने की बारी आई तो उसने पैसे देने के बजाय दो डिलीवरी ब्‍वॉय को पीट दिया। आरोप है कि पुलिस ने डिलीवरी ब्‍वॉय की शिकायत नहीं लिखी जिससे भड़के अन्‍य कर्मचारियों ने पुलिस थाने में जमकर हंगामा किया।

मामला का गोमती नगर विस्‍तार का है। यहां रहने वाले रूद्र सिंह नाम के युवक ने बुधवार रात 12 बजे करीब ऑनलाइन आर्डर कर जोमेटो से खाना मंगवाया। जिसके बाद डिलीवरी ब्‍वॉय खाना लेकर दिए गए पते पर पहुंचा। आरोप है कि रूद्र और उसके साथी नशे में धुत थे। डिलीवरी देने के बाद जब दुर्गेश ने पैसे मांगे तो उल्‍टा रूद्र और उसके साथियों ने उसे डांटा और घुटने के बल बैठाया और भगा दिया। वहीं लौटते समय दुर्गेश को रास्‍ते में एक और जोमेटो ब्‍वॉय शिवम मिला। पूछने पर पता चला कि उसे भी उसी एड्रेस पर डिलीवरी देनी है। इसके बाद दोनों मिलकर फिर से वहां गए। दोनों डिलीवरी ब्‍वॉय को एक साथ देखकर रूद्र और उसके साथी भड़क गए और उनकी जमकर पिटाई कर दी।

पुलिस ने नहीं की कार्रवाई 

पिटने के बाद दोनों डिलीवरी ब्‍वॉय ने गोमतीनगर थाने पर तहरीर दे दी, लेकिन इसके बाद भी रात में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिससे बौखलाए सभी डिलीवरी ब्‍वॉय अपार्टमेंट के बाहर प्रदर्शन और हंगामा किया। जिस पर मौके पर आई पुलिस ने उन्‍हें वहां से खदेड़ दिया और एक लड़के को थाने ले गई। वहीं डिलीवरी ब्‍वॉय का आरोप है कि पुलिस मामले पर कार्रवाई करने के बजाय लड़के को ही पकड़ कर ले गई है।

Related Articles

Back to top button