धर्म/अध्यात्म

आइये जानते है साल 2020 में कब से लग रहा है खरमास, क्या खरमास में शरीर त्यागने वाले को नर्क मिलता है ?

ज्योतिषीय गणना के आधार पर इस वर्ष सूर्य 16 दिसंबर 2019 को शाम 18.30 पर धनु राशि में प्रवेश कर रहे हैं और 15 जनवरी 2020 को सुबह 4.57 तक इसी राशि में रहेंगे। इस घटना को आप कुंडली के सॉफ्टवेयर में तारीख और समय डालकर चेक कर सकते हैं जबकि पंचांग में दिसंबर 13 से खरमास का प्रारंभ होना बताया गया है। इस महीने में हिन्दू धर्म के विशिष्ट व्यक्तिगत संस्कार जैसे नामकरण, यज्ञोपवीत, विवाह और कोई भी धार्मिक संस्कार नहीं होता है।
मान्यता है कि खरमास में यदि कोई प्राण त्याग करता है तो उसे निश्चित तौर पर नर्क में निवास मिलता है। इसका उदाहरण महाभारत में भी मिलता है, जब भीष्म पितामह शरशैया पर लेटे होते हैं लेकिन खरमास के कारण वे अपने प्राण इस माह नहीं त्यागते। जैसे ही सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते हैं, भीष्म पितामह अपने प्राण त्याग देते हैं।

Related Articles

Back to top button