स्वास्थ्य

जानिए इन रोगो में भी लाभदायक होता है इसबगोल, ओर वजन भी घटाता है !

इसबगोल में लैक्सटिव, कूलिंग और डाइयूरेटिक गुण पाए जाते हैं। इसबगोल के फायदे इसे विशेष जड़ी बूटी बनाते हैं और इसका प्रयोग कोई भी कर सकता है। इसबगोल को खाने से क्या लाभ शरीर को पहुंचते हैं, इसकी जानकारी इस लेख में दी गई है। तो आइए सबसे पहले नजर डालते हैं, इसबगोल के फायदों पर ।

 कब्ज की समस्या होने पर इसबगोल जरूर खाया करें। इसबगोल खाने से कब्ज की समस्या से राहत मिल जाती है और पेट आसानी से साफ हो जाता है।

बवासीर का रोग होने पर इसबगोल का सेवन करना लाभकारी होता है और रोज इसे खाने से ये समस्या सही हो जाती है। बवासीर के रोगी इसे पानी में भि‍गोकर रोज खाएं।

कान में दर्द होने पर इसबगोल को पानी में भिगो लें और इसके पानी में प्याज का रस मिलाकर इसे कान के अंदर डाल लें। इसे कान के अंदर डालने से कान का दर्द सही हो जाएगा।वजन कम करने के लिए आप इसबगोल का सेवन रोज सुबह करें। रोज इसे खाली पेट खाने से वजन नियंत्रित हो जाता है। आप सुबह इसबगोल को पानी में मिला लें और इसके अंदर नींबू का रस डाल दें।

जोड़ों के दर्द को दूर करने में भी इसबगोल सहायक माना जाता है और इसे खाने से जोड़ों का दर्द सही हो जाता है। इतना ही नहीं जिन लोगों को दांतों में दर्द की शिकायत रहती है अगर वो इसका सेवन करें, तो उनके दांतों की दर्द भी सही हो जाती है।

Related Articles

Back to top button