धर्म/अध्यात्म

जानिये 26 सितंबर 2020 का राशिफल

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: शनिवार, अधिक आश्विन मास, शुक्ल पक्ष, दशमी का राशिफल।

आज का राहुकाल: प्रात: 09:00 बजे से 10:30 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

विशेष: सूर्य हस्त नक्षत्र में।

राशिफल

मेष: शुक्र का परिवर्तन मानसिक रूप से बली बनाएगा, जबकि सूर्य मानसिक तनाव देगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। ईश्वर की आराधना करें।

वृष: आर्थिक मामलों में शुक्र प्रगति देगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मधुर संबंध बनेंगे।

मिथुन: शुक्र का परिवर्तन मैत्री संबंधों को मजबूत करेगा। भाई-बहन से सहयेाग मिल सकता है। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा।

कर्क: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, लेकिन पारिवारिक मामलों में कुछ तनाव मिल सकता है। भागदौड़ रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

सिंह: बहुप्रतिक्षित कार्य संपन्न होने से आत्मसंतोष होगा। पारिवारिक और व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। राजनीतिक सहयोग लेने में सफल होंगे। आर्थिक प्रगति होगी।

कन्या: शुक्र का परिवर्तन आर्थिक दृष्टि से उत्तम होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

तुला: शुक्र का परिवर्तन शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में उत्तम है। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। निजी संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।

वृश्चिक: झगड़ा, विवाद या दुर्घटना से बचें। महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा, जबकि पड़ोसी या अधीनस्थ कर्मचारी के कारण तनाव भी मिल सकता है।

धनु: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा। निजी संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

मकर: संतान के कारण चिंतित हो सकते हैं। शिक्षा प्रतियोगिता के लिए अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।

कुंभ: व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी, लेकिन सतर्क रहकर यात्रा करें।

मीन: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। निजी संबंधों में निकटता आएगी।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।

Related Articles

Back to top button