LIVE TVMain Slideखबर 50दिल्ली एनसीआरदेश

दिल्ली में गर्मी से मिल सकती है राहत अगले पांच दिन दिल्ली में हल्की बारिश के आसार

दिल्ली एनसीआर मे भले ही पिछले दिनों ही मानसून ने दस्तक दी हो लेकिन लोगों को भीषण गर्मी से अभी भी छुटकारा नहीं मिल सका है। राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को तापमान 40 डिग्री पार कर गया। हालांकि मौसम विभाग ने अगले चार से पांच दिनों में हल्की बारिश और आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना जताई है।

सफदरजंग वेधशाला ने रविवार को अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया दो कि सामान्य से 3 डिग्री अधिक है। आर्द्रता का स्तर 46 फीसदी से 85 फीसदी के बीच रहा। पालम, नजफगढ़, आयानगर और पूसा स्थित मौसम केंद्रों ने अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री दर्ज किया। भारत मौसम विभाग ने 27 जून को सामान्य तिथि से दो दिन पहले गुरुवार को मानसून आने की घोषणा की थी। हालांकि एक निजी मौसम पूर्वानुमान सेवा स्काईमेट वेदर के महेश पलावत ने कहा कि दिल्ली में बारिश फिलहाल कम होगी और कुछ दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा।

मानसून आमतौर पर एक जून को केरल पहुंचता है और इसे पश्चिमी राजस्थान के श्रीगंगानगर पहुंचने में 45 दिन का समय लगता है जो कि देश में इसका आखिरी स्थान है। 2013 में मानसून 16 जून को पूरे देश में पहुंच गया था। उसी समय उत्तराखंड में भीषण बाढ़ भी आई थी।

आपको बता दें कि इस साल मानसून तय समय से करीब 12 दिन पहले पूरे देश में पहुंच चुका है। मौसम विभाग ने बयान जारी कर कहा कि पूरे देश में अब मानसून सक्रिय हो चुका है। हालांकि, राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों तथा पंजाब के कुछ इलाकों में मानसून के पहुंचने की निर्धारित तिथि 8 जुलाई है।

Related Articles

Back to top button