LIVE TVMain Slideउत्तर प्रदेशदेश

पारदर्शी खरीद हेतु आगामी गेहॅॅू खरीद 2021-22 में पूरे प्रदेश में ई-पॉप के माध्यम से खरीद प्रस्तावित

खाद्य आयुक्त श्री मनीष चैहान ने बताया कि सचिव खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय, भारत सरकार, श्री सुधांशु पाण्डेय , अध्यक्ष एवं मुख्य महा प्रबन्धक, भारतीय खाद्य निगम, श्री संजीव कुमार द्वारा जनपद बाराबंकी के नवीन मण्डी परिषद् में स्थित धान क्रय केन्द्रों का आज  30 जनवरी, 2021 को निरीक्षण किया गया।

विपणन शाखा के क्रय केन्द्र पर किसानों से हो रही तौल व ऑनलाइन प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की गयी।  सचिव द्वारा केन्द्र पर उपस्थित किसानों से वार्ता कर धान की तौल व समर्थन मूल्य का भुगतान मिलने के सम्बन्ध में पूछताछ की गयी तथा खरीद व्यवस्था के सम्बन्ध में संतोष व्यक्त किया गया।

श्री चैहान ने बताया कि केन्द्र पर आगामी खरीद हेतु खाद्य एवं रसद विभाग की नवीन पहल-ई-पॉप मशीन (म्समबजतवदपब चवपदज व िचनतबींेम) के माध्यम से खरीद प्रक्रिया का संचालन कर  डेमो प्रदर्शन किया गया।

जिसमें किसान से क्रय केन्द्र पर खरीद की पूरी प्रक्रिया को संचालित किया गया तथा बायोमेट्रिक आथोन्टिकेशन कराते हुए खरीद की प्रक्रिया पूर्ण की गयी। उन्होंने बताया कि कृषक श्री राम सजीवन वर्मा पुत्र श्री जवाहर ग्राम मनौरा तहसील रामनगर जनपद बाराबंकी जिनकी पंजीकरण संख्या-1760366890 है, उनके द्वारा 13 बोरी में 5 कुन्तल 20 किलों का विक्रय किया गया।

खरीद विवरण की मौके पर ही रियल टाइम ऑनलाईन फीडिंग ई-पॉप मशीन में कराते हुए कृषक का अंगूठा लगवाकर कृषक के आधार संख्या से उसका सत्यापन कराया गया।

तत्पश्चात् क्रय केन्द्र प्रभारी द्वारा ई-पॉप मशीन पर अपना अंगूठा लगाकर कृषक द्वारा बेचे गये धान की मात्रा एवं मूल्य को अंकित कर खरीद प्रक्रिया को पूर्ण किया गया। मशीन से दो प्रतियां में प्राप्त रसीद निकाल कर मौके पर ही एक प्रति किसान को उपलब्ध करायी गयी।

खाद्य आयुक्त ने बताया कि वास्तविक किसानों से ही पारदर्शी खरीद हेतु आगामी गेहॅॅू खरीद 2021-22 में पूरे प्रदेश में ई-पॉप के माध्यम से खरीद प्रस्तावित हैं। इस पर सचिव, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा खाद्य एवं रसद विभाग की इस पहल की सराहना की गयी।

इसके उपरान्त सचिव व अन्य अधिकारियो के द्वारा नवीन मण्डी फैजाबाद का निरीक्षण किया गया तथा क्रय केन्द्र पर उपस्थित किसानों से धान खरीद की जानकारी ली गयी, निरीक्षण के समय जिलाधिकारी, अयोध्या श्री अनुज कुमार झा व अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।

श्री चैहान ने बताया कि खरीद वर्ष 2020-21 के अन्तर्गत प्रदेश में अब तक निर्धारित क्रय लक्ष्य 55.00 लाख मी0टन के सापेक्ष 63.31 लाख मी0टन (115.12 प्रतिशत) रिकार्ड खरीद की गयी तथा 1219682 किसानों को 10242.37 करोड़ का भुगतान कर समर्थन मूल्य का लाभ दिया गया। इस वर्ष अब तक गतवर्ष से 10.65 लाख मी0टन अधिक खरीद की गयी है।

Related Articles

Back to top button