LIVE TVMain Slideदेश

विधायी एवं न्याय मंत्री द्वारा नरही में जरूरतमंद लोगों को किया कम्बल वितरण गरीबों की सेवा पुण्य का कार्य -ब्रजेश पाठक

उत्तर प्रदेश के विधायी एवं न्याय, ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग के मंत्री श्री ब्रजेश पाठक ने लखनऊ मध्य विधान सभा क्षेत्र के नरही में ममता चैरिटेबल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लेकर जरूरतमंद एवं गरीबों को कम्बल का वितरण किया।

श्री पाठक ने इस मौके पर कहा कि निर्धन असहायों की सेवा करना अत्यन्त पुण्य का कार्य है। शीत के समय लोगों को वस्त्र आदि देकर उनको शीत से बचाया जा रहा है और निर्धन, असहायों, गरीबों को आवश्यक गर्म वस्त्र उपलब्ध कराकर उनकी मदद भी की जा रही है।

विधायी मंत्री ने ममता चैरीटेबल ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्था सामाजिक कार्यों के निर्वहन में अग्रणी रहती है।

उन्होंने अन्य सामाजिक एवं स्वैच्छिक संस्थाओं का आह्वान किया कि वे सामाजिक कार्यों में सक्रिय योगदान देकर जरूरतमंदों की सहायता करें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार, असहायों, निराश्रितों की मदद के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है। सरकार ने पूरे प्रदेश में शीत से बचाव हेतु कम्बल आदि का वितरण करा रही है।

इस अवसर पर ममता चैरीटेबल के पदाधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति सहित आम जनता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button