Main Slideउत्तराखंडबड़ी खबर

पिथौरागढ़ : उपचुनाव की मतगणना जारी, BJP को मिली बढ़त

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव की मतगणना गुरुवार सुबह शुरू हो गई। चौथे राउंड की मतगणना में भाजपा की अंजू लुंठी आगे चल रही है। पहले 556 डाक मतपत्रों की मतगणना हुई। डाक मतपत्रों की गणना ईटीपीबीएस सॉफ्टवेयर के माध्यम से की गई। इसके बाद ईवीएम (इलैक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन) की गणना शुरू हुई। भाजपा ने शुरू से ही कांग्रेस पर बढ़त बनाई हुई है। 4 चरणों में भाजपा 700 से अधिक मतों से आगे चल रही है। भाजपा को 2794, कांग्रेस को 2516, सपा को 50 और नोटा को 90 वोट मिले हैं। माना जा रहा है कि दोपहर तक अंतिम परिणाम आ जाएगा। विधानसभा उप चुनाव की मतगणना पुलिस के सख्त पहरे में हो रही है।

महाविद्यालय में सुरक्षा के लिए तीन घेरे बनाए गए हैं। साथ ही पहले और दूसरे गेट में बैरीकेडिंग की गई है। सुरक्षा के तीसरे घेरे में जांच के बाद ही अधिकृत व्यक्ति, प्रत्याशी और उनके एजेंट, मतगणना में लगे कार्मिकों को प्रवेश दिया जा रहा है। बता दें कि 25 नवंबर को मतदान हुआ था, जिसमें 47.48 फीसदी मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया था। भाजपा के दिग्गज नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय प्रकाश पंत के निधन के बाद यह सीट खाली हो गई थी। इस सीट पर मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है। भाजपा ने स्वर्गीय प्रकाश पंत की पत्नी चंद्रा पंत और कांग्रेस ने अंजु लूंठी को मैदान में उतारा है। इसके अतिरिक्त तीसरे प्रबल दावेदार समाजवादी पार्टी के ललित मोहन भट्ट हैं।

Related Articles

Back to top button