Main Slide

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के पद्चिन्हों पर चलने का लिया संकल्प

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं, स्थानीय लोगों ने याद किया और उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। वक्ताओं ने उन्हें संचार क्रांति का जनक बताया। साथ ही उनके पद्चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। 

सद्भावना दिवस के रूप में मनाई राजीव गांधी जयंती

द्वाराहाट में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जन्मदिन सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया। विद्यालयों में गोष्ठियां आयोजित कर सद्भावना की शपथ भी दिलवाई गई।

जीजीआइसी और जीआइसी बटूलिया में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के जन्म दिवस पर गोष्ठियां आयोजित की गई। जीजीआइसी में तनुजा जोशी व बटूलिया में शेखर कांडपाल ने छात्र छात्राओं को सद्भावना की शपथ दिलवाई। वक्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी ने राष्ट्रीय एकीकरण और सांप्रदायिक सद्भाव को बढ़ावा दिया।

इस मौके पर सभी धर्मों के प्रति आदर व सम्मान व्यक्त कर वसुधैव कुटंबकम की धारणा को स्वीकार करने की अपील की। कार्यक्रमों में हेमा त्रिपाठी, भावना, अर्चना बुधानी, दीप्ति ध्यानी, कुसुम लता, संतोष पांडे, जेपी तिवारी, प्रेम प्रकाश, हरीश पंत, कैलाश कांडपाल, कल्याण सिंह आदि मौजूद रहे।

उधर, लोहाघाट में स्थानीय एनेक्सी भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जन्मदिवस बनाया। उन्होंने राजीव गांधी की फोटो पर माल्यार्पण किया और पौधरोपण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके उपरांत राजीव गांधी के विचारों पर एक गोष्टी का आयोजन कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष चांद बोहरा के संचालन में किया गया।

Related Articles

Back to top button