Main Slideउत्तर प्रदेश

नवभारत जर्नलिस्ट एसो. की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित

नवभारत जर्नलिस्ट एसो. की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित
लखनऊ,14 अक्टूबर। नवभारत जर्नलिस्ट एसोसिएशन के तत्वाधान में गोमती नगर स्थित हिंदी मीडिया सेंटर में एक बैठक आयोजित हुई, जिसमे समस्त राष्ट्रीय कार्यकारिणी को मनोनयन पत्र प्रदान किया गया। इससे पहले डॉ. एन के सिंह के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित उन्हें कर श्रद्धांजलि दी गयी।
संगठन के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव कृपाल मिश्र ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि दिवंगत डॉ. एन के सिंह की इच्छा थी कि एसोसिएशन राष्ट्रीय स्तर का होना चाहिए जिसे आज पूरा कर दिया गया।जिसके तहत सम्पूर्ण भारत के रूप में रजिस्टर्ड संस्था नवभारत जर्नलिस्ट एसोसिएशन में तमिलनाडु,गुजरात, महाराष्ट्र, दिल्ली, बिहार, झारखण्ड, छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी बनाए जा चुके हैं ।
इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ नरेंद्र तिवारी ने कहा कि संगठन पत्रकार हितों मे कार्य कारने के लिए प्रतिबद्ध है।जल्द ही लखनऊ में राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित किया जाना है जिसके लिए सभी लोग अभी से कमर कस लें । कार्यक्रम के दौरान
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री तिवारी का फूल-मालाओं से स्वागत कर अभिनंदन किया गया। इसके पश्चात राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री तिवारी ने कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव कृपाल मिश्र , वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह , उपाध्यक्ष राजकिशोर तिवारी व राजेश यादव , राष्ट्रीय महासचिव अविनाश चंद्र शाद , सचिव हिमांशु त्रिपाठी व जय प्रताप सिंह गहलोत , राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रणजीत राय ,राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष आर के मिश्र , प्रदेश महासचिव प्रदेश नीरज वाजपेयी ,संयुक्त सचिव रवि प्रकाश यादव व संजय पाण्डेय , प्रदेश विधि सलाहकार अधिवक्ता नीरज तिवारी , जौनपुर जिला अध्यक्ष गोपेश तिवारी , प्रदेश मीडिया प्रभारी अजय सिंह चौहान और प्रदेश प्रभारी (उ. प्र.) विवेक कुमार राय आदि पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र प्रदान किया गया।
बैठक में मुख्य रूप से अखिलेश त्रिपाठी , अनिल यादव, धर्मेन्द्र सिंह , संदीप शुक्ला, किशन जी लोधी ,अवधेश वर्मा, बलराम मिश्र, राजेश यादव, राम लुटवान , रंजीत कुमार एवं वरिष्ठ पत्रकारअनेहस शास्वत ,बृजेश पाण्डेय सहित करीब पांच दर्जन से अधिक विभिन्न जनपदों व तहसीलों के संघर्षशील पत्रकार उपस्थित रहे।
बैठक की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र तिवारी ने तथा संचालन विवेक कुमार राय ने किया।

Related Articles

Back to top button