Main SlideUncategorizedउत्तर प्रदेशउत्तराखंडखबर 50जम्मू कश्मीरट्रेंडिगदिल्ली एनसीआरदेशप्रदेशबिहारबड़ी खबरमध्य प्रदेशविदेशवीडियोसाहित्य

सचिवालय सेवा के 167 अधिकारी पदोन्नत होंगे, डीपीसी में हुआ प्रमोशन के लिए चयन

सचिवालय सेवा में 2019-20 में समूह ‘क’ रिक्त होने वाले पदों पर पदोन्नति के लिए चयन हो गया है। विशेष सचिव पद पर 22, संयुक्त सचिव पद पर 38, उप सचिव पद पर 49 और अनुसूचिव पद पर 58  सहित कुल 167 अधिकारी पदोन्नत होंगे। बुधवार को मुख्य सचिव अनूपचंद्र पांडेय की अध्यक्षता में हुई डीपीसी में विभिन्न पदों पर पदोन्नति को मंजूरी दी गई।

सचिवालय सेवा सीधी भर्ती संघ के अध्यक्ष आशुतोष पांडेय ने सचिवालय अधिकारियों की डीपीसी के लिए मुख्य सचिव सहित अन्य अधिकारियों का आभार प्रकट किया है। संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शशि कांत शुक्ल, सचिवालय राजपत्रित अधिकारी संघ के अध्यक्ष शिव गोपाल सिंह ने भी पदोन्नति के लिए चयनित अधिकारियों को शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Back to top button