LIVE TVMain Slideदेशमहाराष्ट्रस्वास्थ्य

बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर की अचानक तबीयत बिगड़ने से लाया गया मुंबई

बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर की तबीयत बिगड़ गई है, जिसके चलते उन्हें चार्टर्ड प्लेन से इलाज के लिए मुंबई ले जाया गया है.

प्रज्ञा ठाकुर के ऑफिस का कहना है कि सांसद ने सांस लेने में दिक्कत की शिकायत की थी, जिसके बाद उन्हें मुंबई ले जाया गया. भोपाल से सांसद प्रज्ञा ठाकुर का शुक्रवार को ब्लड प्रेशर बढ़ गया था.

सांसद प्रज्ञा ठाकुर को स्टेट प्लेन से मुंबई ले जाया गया है. मुंबई में उन्हें कोकिलाबेन अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया जाएगा.

आपको बता दें कि इससे पहले प्रज्ञा ठाकुर को 19 फरवरी को डॉक्टरों की सलाह पर नई दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था. हालांकि उनके दफ्तर ने कहा था कि वो नियमित जांच के लिए अस्पताल में भर्ती हुई थीं.

Related Articles

Back to top button