LIVE TVMain Slideदेशस्वास्थ्य

वाराणसी के 08 स्वास्थ्य केन्द्रों पर अग्निशमन व्यवस्था हेतु कार्य जारी

प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, सुधार, उच्चीकरण, नव निर्माण जैसे कार्य शीर्ष प्राथमिकता से जारी हैं।

स्वास्थ्य सुविधाओं के संवर्द्धन के साथ-साथ स्वास्थ्य केन्द्रों के सुदृढ़ीकरण के कार्य भी जारी हैं। इसी क्रम में जनपद वाराणसी के 08 सामुदायिक केन्द्रों पर अग्निशमन की व्यवस्था का कार्य जारी है।

शासन ने इसके लिए दूसरी किश्त के रूप में रू0 39.4 लाख धनराशि अवमुक्त करने की मंजूरी दे दी है। आठ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों के लिए हुई मंजूरी प्रति केन्द्र रू0 4.88 लाख की दर से की गयी है।

ज्ञात हो जनपद वाराणसी के इन आठ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में अग्निशमन की व्यवस्था के लिए रू0 203.12 लाख धनराशि स्वीकृत की गयी है।

स्वीकृत राशि के सापेक्ष प्रथम किश्त के रूप में रू0 101.56 लाख निर्गत किये जा चुके हैं। अब शासन ने द्वितीय किश्त को मंजूरी दी है।

Related Articles

Back to top button