LIVE TVMain Slideदेशसाहित्य

श्रमिकों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए प्रत्येक मण्डल में बनेंगे अटल आवासीय विद्यालय

प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन व समन्वय मंत्री श्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में समाज के अंतिम पायदान पर रह रहे व्यक्ति के सर्वांगीण विकास के लिए संकल्पित है।

इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए श्रमिकों, कामगारों वह गरीब परिवारों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण निःशुल्क शिक्षा देने के लिए प्रदेश के प्रत्येक मण्डल में अटल आवासीय विद्यालय का निर्माण कराया जा रहा है। इसके लिए वर्तमान वित्तीय वर्ष में 270 करोड़ का बजट प्राविधान किया गया है।

श्रम मंत्री ने बताया कि श्रमिकों का कल्याण करना मुख्यमंत्री जी की प्राथमिकता में शामिल है। श्रमिक के बच्चों को सीबीएसई की तरह इन विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जाएगी। यहां कक्षा 06 से 12वीं तक निःशुल्क आवासीय शिक्षा प्रदान की जाएगी।

प्रत्येक विद्यालय में उ0 प्र0 भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के 1000 बालक/बालिकाओं तथा गरीब बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जाएगी। इन विद्यालयों का निर्माण 12 से 15 एकड़ भूमि पर कराया जा रहा है और इनका संचालन श्रम विभाग के अंतर्गत उ0प्र0 भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा किया जाएगा।

श्रम मंत्री ने बताया कि अटल आवासी विद्यालयों के निर्माण के लिए गत वित्तीय वर्ष में 180 करोड़ रुपये का बजट प्राविधान किया गया था। प्रत्येक विद्यालय के भवन निर्माण के लिए आवश्यक धनराशि भी कार्यदायी संस्था को उपलब्ध करा दी गई है। इन विद्यालयों के संचालित होने से गरीबों के बच्चों के जीवन में खुशहाली आएगी।इस प्रकार सही मार्गदर्शन एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पद्धति से उन्हें भी राष्ट्र निर्माण में भागीदार बनाया जा सकेगा।

Related Articles

Back to top button