Main Slideदेशबड़ी खबर

26/11 के 12 साल: मुंबई हमले में जान गंवाने वालों की याद में इजराइल में बनेगा स्मारक:-

मुंबई में 26 नवंबर 2008 को आतंकी हमले में 166 लोग मारे गए थे और 300 से ज्यादा घायल हुए थे। लश्कर-ए- तैयबा के 10 आतंकियों ने मुंबई स्थित ताज होटल समेत कई व्यस्त इलाकों पर ग्रेनेड और बंदूकों से हमला किया था। आतंकियों ने यहूदियों के चबाड हाउस को भी निशाना बनाया था, इस दौरान छह यहूदियों की मौत हो गई थी। अब इजरायल ने मुंबई हमलों में मारे गए लोगों की याद में ऐलात शहर में एक स्मारक बनाने का फैसला किया है। ऐलात के सितार आॅर्गनाइजेशन के अधिकारियों ने बताया कि यहां इंडिया- इजराइल फ्रेंडशिप स्क्वायर या महात्मा गांधी स्क्वायर बनाया जा सकता है। इस संबंध में अधिकारियों ने ऐलात के मेयर मीर इत्जाक हा लेवी से मुलाकात की है।

26/11 मुंबई हमला: जान गंवाने वालों को देश कर रहा है याद, पीएम मोदी ने भी दी  श्रद्धांजलि – VIJAY NEWS

मारे गए यहूदियों के होंगे नाम

हमले में मारे गए यहूदियों के नाम एक पट्टिका पर लिखे जाएंगे। हाल ही में सितार आॅर्गनाइजेशन ने एक सभा भी आयोजित की थी, जिसमें मुंबई हमलों में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई थी। मुंबई में आतंकी हमले के बाद कई सालों तक भारत की आर्थिक राजधानी डर और दहशत से जूझती रही। 26 नवंबर 2008 को पाकिस्तान से आए 10 आतंकवादियों ने मुंबई पर हमला कर दिया था। ये आतंकी हथियारों के साथ और एक खास ट्रेनिंग के बाद समुद्र के रास्ते मुंबई भेजे गए थे।

Related Articles

Back to top button