Main Slideउत्तर प्रदेशप्रदेशबड़ी खबर

वरुण गांधी ने अपने खाते से केरल बाढ़ पीड़ितों को दी 2 लाख की आर्थिक मदद

लखनऊः केरल में मानसूनी बारिश और बाढ़ ने राज्य के लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है। यहां नौ दिन से भारी बारिश और बाढ़ के चलते 324 लोगों की मौत हुई। भूस्खलन और बाढ़ में गुरुवार को 106 जानें गईं। सेना के साथ एनडीआरएफ की टीमें राहत कार्य में जुटी हुई हैं।

वहीं सुल्तानपुर से सांसद वरुण गांधी ने केरल बाढ़ राहत के लिए 2 लाख रुपए की राशि से आर्थिक मदद की है। उन्होंने कहा कि सभी सांसदों, विधायकों को पार्टी लाईन से ऊपर उठकर इस दुख की घड़ी में केरल की मदद करनी चाहिए।

उधर, बाढ़ पीड़ित क्षेत्रों में काम कर रहे अधिकारियों के अनुसार वहां फंसे लोग अब कम ऑक्सीजन से भी जूझ रहे हैं जो एक बड़ी चिंता की तरह है। ध्यान हो कि बीते आठ अगस्त से अब तक बाढ़ के कारण अलग-अलग जगहों पर कई लाख लोग फंसे हुए हैं। इनमें से अभी तक 80,000 से ज्यादा लोगों को आज सुरक्षित जगहों पर ले जाया गया। इनमें 71,000 से ज्यादा लोग बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित एर्नाकुलम जिले के अलुवा क्षेत्र से थे।

Related Articles

Back to top button