मध्य प्रदेश

दिग्विजय सिंह ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा – अटलजी की ज़ुबान पर मां सरस्वती विराजमान थी

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि श्रद्धेय अटल जी का एक ऐसा व्यक्तित्व था, जिनका सभी सम्मान करते थे।

पंडित जवाहरलाल नेहरू से लेकर सोनिया गांधी तक अटल जी का बहुत सम्मान किया करते थे। उन्होंने कहा कि मां सरस्वती उनकी जिह्वा पर विराजमान थीं।

दिग्विजय सिंह ने पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि देते हुए एक ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है ‘अटल जी नहीं रहे। देश ने एक उच्च कोटि को देश भक्त खो दिया। मां सरस्वती उनकी ज़ुबान पर विराजमान थी।

ग्वालियर के होने के कारण उनकी असीम कृपा मुझ पर थी। हमेशा हँसमुख और उनका sense of  humour ग़ज़ब का था। वे भारत के संसदीय इतिहास में सदैव के लिए आदर्श रहेंगे। सादर श्रद्धांजली’।

Related Articles

Back to top button