विदेश

पेरिस के बाहरी इलाके में चाकू से हमल में दो की मौत; ISIS ने ली जिम्मेदारी

फ्रांस की राजधानी पेरिस के नजदीक एक शख्स ने एक धारदार हथियार से लोगों पर हमला कर दिया। फ्रांस के वरिष्ठ अधिकारियों ने जानकारी दी है कि इस हमले में दो लोगों की मौत हो गई है। स्थानीय मीडिया के अनुसार पुलिस ने हमलावर को मार गिराया है।

पुलिस ने बताया कि पेरिस से 30 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में गुरुवार सुबह इस घटना को अंजाम दिया गया। हमले के बाद हमलावर इमारतों के पीछे छिपने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पुलिस ने उसे धर दबोचा।

इस बीच अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (ISIS) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। हालांकि सुरक्षा से जुड़े सूत्रों ने बताया कि इस चाकू हमले में मारे गए दोनों लोग हमलावर के परिवार के सदस्य हैं।

Related Articles

Back to top button