Main Slideविदेश

कैमरून : ‘दर्दनाक हादसा’, भूस्खलन से 42 लोगों की मौत

अफ्रीकी देश कैमरून के पश्चिमी शहर बाफोउसाम में लगातार बारिश के बाद हुए भूस्खलन में कम से कम 42 लोगों की मौत हो गई। एक स्थानीय अधिकारी ने बताया लोगों की तलाश का काम जारी है। मृतक संख्या बढ़ने की आशंका है। एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि कुल 42 शवों को शहर के अस्पताल ले जाया गया है। इससे पहले मीडिया की रिपोर्ट में 30 लोगों के मारे जाने के बारे में जानकारी दी गई थी।

वेस्ट रीजन के एक स्थनीय अधिकारी ने बताया कि जो मकान तबाह हुए हैं वे एक पहाड़ी के किनारे बने हुए थे। यह खतरे वाला क्षेत्र है। बाफोउसाम वेस्ट रीजन की राजधानी है और यह स्थान देश की राजधानी से 300 किलोमीटर दूर है। यहां लगातार हो रही बारिश से पड़ोसी देश नाइजीरिया भी बुरी तरह प्रभावित है। कैमरून के राष्ट्रपति पॉल बिया ने घटना पर दुख प्रकट किया और मारे गए लोगों के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

Related Articles

Back to top button