उत्तर प्रदेशदेशप्रदेश

कांग्रेसजन कांग्रेस की प्रतिज्ञा को जन-जन तक पहुंचायेः राजेश तिवारी

अम्बेडकरनगर(आरएनएस )। प्रदेश में चुनाव का विगुल बज चुका है कांग्रेस पार्टी प्रदेश में शिक्षा, विकास, रोजगार, महिला सशक्तिकरण, किसानों को सम्मान दिलाने और लोकतंत्र को बचाने के लिए चुनाव लड़ रही है। उक्त बातें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव/उत्तर प्रदेश प्रभारी राजेश तिवारी ने कही। उन्होंने कहाकि विगत 32 सालो प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार नही है महंगाई चरम पर है, मंहगाई और बेरोजगारी को हराने के लिए आमजन को कांग्रेसजन अपनी प्रतिज्ञा रीति नीति बताये। कांग्रेस पार्टी की प्रतिज्ञा जनकल्याण कारी है सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखकर ये प्रतिज्ञायें ली गयी है। वादा हम निभाना जानते हैं उसी क्रम आज कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची में 125 में से 50 महिलाओं को उम्मीदवार बनाया है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव/जनपद प्रभारी प्रदीप कोरी और जिलाध्यक्ष अमित कुमार वर्मा ने कहाकि 2022 में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी और जनपद की पांचों विधानसभा सीट पर कांग्रेस पार्टी जीत दर्ज करेगी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव/प्रदेश प्रभारी राजेश तिवारी का जनपद आगमन पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित कुमार वर्मा के नेतृत्व में जबरदस्त स्वागत किया गया। उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष सै0 मेराजुद्दीन किछौछवी, राम कुमार पाल, अमित जायसवाल, मो0 अनीश खान, पीसीसी सदस्य दुर्गा प्रसाद पाण्डेय, शकील अंसारी, पन्नालाल कन्नौजिया, बद्रीनारायण शुक्ल, डॉ0 गयादीन सिंह भारती, सरिता यादव, वरिष्ठ कांग्रेस नेता द्विजेन्द्र नारायण शुक्ला, संजय तिवारी, अवधेश कुमार मिश्र, गुलाम रसूल, रवीश शुक्ला, विशाल वर्मा, लोकेश त्रिपाठी, नगर अध्यक्ष अकबरपुर राजेश प्रजापति, शहबाज़ अंसारी, महली प्रसाद राजभर, हरिराम बौद्ध, उदयभान मिश्र, कुलदीप समेत सैकड़ों कांग्रेसजन मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button