उत्तर प्रदेशदेशप्रदेश

सपा पिछड़ा वर्ग के प्रदेश सचिव बने प्रशान्त कुमार

बस्ती(आरएनएस) । समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजपाल कश्यप ने  राष्ट्रीय  अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति और प्रदेश  अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के निर्देश पर प्रशान्त कुमार यादव को  पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का प्रदेश सचिव नामित किया है।
 पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का प्रदेश सचिव नामित किये जाने पर प्रशान्त कुमार ने कहा कि पार्टी ने जो दायित्व उन्हें सौंपा है उसका निष्ठा से पालन करने के साथ ही संगठन की मजबूती और विधानसभा चुनाव में जीत दिलाने ेके लिये पूरा प्रयास करूंगा। कहा कि बूथ स्तर पर सपा की मजबूती और अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना मुख्य लक्ष्य है जिससे बेरोजगारों, किसानों, व्यापारियों सहित सभी वर्गो को उनका समुचित  अधिकार मिले। दावा किया कि इस विधानसभा चुनाव में भाजपा का मतदाता सूपड़ा साफ कर देंगे।
प्रशान्त कुमार यादव  को पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का प्रदेश सचिव नामित  नामित किये जाने पर सपा जिला अध्यक्ष महेन्द्र नाथ यादव , पूर्व जिलाध्यक्ष रवीन्द्र यादव, ज्ञान चन्द्र चौधरी, शेख सलाऊद्दीन, पुष्पसेन सिंह ‘राजन’, मंगल निषाद, प्रमोद यादव, भगवान, अनमोल श्रीवास्तव, अंशुल यादव, प्रवीण श्रीवास्तव, प्रमोद पाण्डेय, मनीष श्रीवास्तव,विमल सिंह,  संजू यादव, सुनील यादव सुशील यादव, अमित गोंड, हेमंत चौधरी  अरविंद सोनकर सहित पार्टी के अनेक नेताओं, पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।

Related Articles

Back to top button