जम्मू कश्मीर

कश्मीर में चिल्ले कलां के अंतिम दिन शुरू हुई बर्फबारी,

कश्मीर की सर्दी के सबसे ठंडे दिन चिल्ले कलां के अंतिम दिन कश्मीर के साथ-साथ जम्मू संभाग के उच्च पर्वतीय खेत्रों में बर्फबारी शुरू हो गई है। चिल्ले कलां के 40 दिन कश्मीर की सर्दी का सबसे ठंडा मौसम माना जाता है। वहीं जम्मू में भी लोहड़ी वाले महीने को भी सबसे ठंडा महीना माना जाताा है। चिल्ले कलां के अंतिम दिन कश्मीर संभाग के गुलमर्ग, पहलगांव, लेह कारगिल आदि क्षेत्रों में भ्ज्ञी बर्फबारी शुरू हो गई वहीं त्रिकुटा के पहाड़ोंचिल्ले कलां के अंतिम दिन शुरू हुई बर्फबारी पर भी घने बादल छाये हुए हैं। मौसम विशेषज्ञों अनुसार दोपहर बाद माता वैष्णो देवी के दरबार पर भी बर्फबारी की संभावना है।

जम्मू शहर को भी सुबह से ही बादलों ने अपने आगोश में रखा है। कुछ स्थानों पर बारिश शुरू हो चुकी है। जवाहर टनल के आसपास भी हल्की बर्फबारी शुरू हो गई है। दोपहर तक श्रीनगर से जम्मू के लिए गाड़ियां रवाना की गई। बादल छाये रहने के बाद और उच्च पर्वतय क्षेत्रों में बारिश के चलते तापमान में भारी गिराबट आई है। शीतलहर का प्रकोप बना हुआ है। अगर बारिश और बर्फबारी और अधिक हुई तो जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो सकता है। मंगलवार को भी भूस्खलन के चलते बीच में गाड़ियों की आवाजाही बंद करनी पड़ी थी। एसएसपी नेशनल हाई वे शक्ति पाठक ने बताया कि लगातार बीच-बीच में भूस्खलन हो रहा है। पहले भी लगातार सात दिन नेशनल हाई-वे बंद रहा था। अब भी बड़ी हिदायत के साथ ही गाड़ियों को छोड़ा जा रहा है।

वहीं मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के निदेशक सोनम लोटस ने बताया कि पश्चिमी विषोभ सक्रीय होने लगा है। आज शुरू हुई बर्फबारी और बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। 1 फरवरी से मौसम सुधरने लगेगा।

Related Articles

Back to top button