धर्म/अध्यात्म

क्या है आज का पंचांग, जानिए शुभ-अशुभ मुहूर्त

आज के समय में लोग पंचांग देखते हैं और फिर अपने दिन की शुरुआत करते हैं। ऐसे में आज हम लेकर आए हैं आज का यानी 13 मार्च का पंचांग।

13 मार्च का पंचांग-

दिन: शनिवार, फाल्गुन मास, कृष्ण पक्ष, अमावस्या तिथि।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज का राहुकाल: प्रात: 09:00 बजे से 10:30 बजे तक।

विशेष: शनि अमावस्या।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज का चंद्रोदय सुबह 06 बजकर 43 मिनट पर होगा। चंद्र का अस्त आज शाम 06 बजकर 28 मिनट पर होगा।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: आज दोपहर 12 बजकर 07 मिनट से दोपहर 12 बजकर 55 मिनट तक।

अमृत काल: आज दोपहर 03 बजकर 52 मिनट से शाम 05 बजकर 34 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से दोपहर 03 बजकर 18 मिनट तक।

विक्रम संवत 2077 शके 1942 उत्तरायन, दक्षिणगोल, शिशिर ऋतु फाल्गुन मास कृष्ण पक्ष की अमावस्या 15 घंटे 51 मिनट तक, तत्पश्चात् प्रतिपदा पूर्वभाद्रपद नक्षत्र 24 घंटे 22 मिनट तक, तत्पश्चात् उत्तरभाद्रपद नक्षत्र साध्य योग 07 घंटे 54 मिनट तक, तत्पश्चात् शुभ योग कुंभ में चंद्रमा 17 घंटे 57 मिनट तक तत्पश्चात् मीन में।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 06 बजकर 33 मिनट पर होगा, सूर्यास्त शाम को ठीक 06 बजकर 28 मिनट पर होगा।

Related Articles

Back to top button