LIVE TVMain Slideउत्तर प्रदेशदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी 12 मार्च, 2021 को श्री गोरक्षनाथ मंदिर परिसर, गोरखपुर में लोगों की समस्याएं सुनते हुए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी कर्मस्थली गोरखपुर में गुरूवार से करीब 18 घंटे के प्रवास के दौरान आज जनता दरबार लगाकर उनकी समस्या सुनी।

शुक्रवार को तड़के चार बजे से अपनी दिनचर्या के बाद उन्होंने जनता दरबार में लोगों की समस्या सुनने के बाद अधिकारियों को कार्रवाई का निर्देश दिया। इसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ लखनऊ रवाना हो गए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर के हिंदू सेवा आश्रम में शुक्रवार को सुबह आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में जनता की समस्याएं सुनी। इसके साथ ही वहां पर मौजूद सभी अधिकारियों को समाधान कराने का निर्देश दिया।

सीएम योगी ने जनता दरबार में सबकी समस्याएं सुनीं

मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को सबसे पहले गुरु गोरक्षनाथ का दर्शन पूजन किया। इसके बाद ब्रह्मलीन महंत दिग्विजय नाथ महाराज व गुरु महंत अवेद्यनाथ महाराज की समाधि का दर्शन करने के बाद वह जनता दर्शन कार्यक्रम में पहुंचे।

यहां लगभग सौ फरियादी मौजूद थे। उन्होंने कुछ लोगों की समस्याएं पूछी, उनका ज्ञापन लिया और समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद मुख्यमंत्री लखनऊ रवाना हो गए।

इससे पहले गुरुवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने महाशिवराशि पर्व पर पितेश्वरनाथ मंदिर भरोहिया में जलाभिषेक व गोरखनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक किया।

मुख्यमंत्री के आने का कोई पूर्व कार्यक्रम नहीं था लेकिन वह प्रतिवर्ष महाशिवरात्रि पर इन दोनों मंदिरों में पूजन-अर्चन करते हैैं।

यह यात्रा उसी की कड़ी रही। गुरुवार की दोपहर आए मुख्यमंत्री ने शाम को अधिकारियों के साथ बैठककर जिले में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति भी जानी और समयबद्ध कार्य के निर्देश दिए।

Related Articles

Back to top button